हेलमेट नहीं पहना तो सरकारी कर्मचारियों की सीआर में डालो रिमार्क, सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश

Sanjay Gupta | Sept 02, 2026, 16:01 IST
सरकारी कर्मचारियों की सीआर में डालो रिमार्क
इंदौर में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसके अध्यक्ष जस्टिस मनोहर सप्रे ने अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य हो। ऐसा नहीं करने पर उनकी सीआर में रिमार्क डाला जाए।

Indore. बुधवार को इंदौर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से गठित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जस्टिस मनोहर सप्रे ने की। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के साथ ही सभी अधिकारी उपस्थित थे। इसमें अहम निर्देश दिए गए। बैठक सिटी बस ऑफिस में हुई।



सीआर में लिखो रिमार्क

सप्रे ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी यदि टू-व्हीलर से आ रहे हैं तो हेलमेट पहनकर ही आएं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर उनकी सीआर (कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट) में भी रिमार्क डाला जाएगा।



इन्फोर्समेंट के साथ जागरूकता

बैठक के बाद नगर निगम कमिश्नर आईएएस क्षितिज सिंघल ने प्रेस वार्ता में बताया कि जस्टिस सप्रे द्वारा रोड सेफ्टी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिले में हुए सड़क सुरक्षा कार्यों, ब्लैक स्पॉट्स पर की गई कार्रवाई, इंजीनियरिंग सुधार, एनफोर्समेंट और एक्सीडेंट डेथ एनालिसिस की समीक्षा की गई।



इन्फोर्समेट के साथ जागरूकता पर जोर रहेगा। रोड इंजीनियरिंग में किसी भी तरह की कमी न रहे, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। सभी सड़कों पर साइनेज सहित जरूरी सेफ्टी फीचर्स दुरुस्त रखे जाएं और ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधार कार्य किए जाएं।



helmet-rule-govt-employees-cr-remark


सीट बेल्ट पर भी जोर

बैठक में सबसे ज्यादा जोर जन-जागरूकता पर दिया गया। जस्टिस सप्रे ने कहा कि टू-व्हीलर चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और फोर-व्हीलर में आगे-पीछे बैठे सभी लोग सीट बेल्ट लगाएं।



इंफॉर्मेटिव वीडियो के जरिए प्रचार-प्रसार करने और मीडिया, जिला शिक्षा विभाग और हायर एजुकेशन विभाग के सहयोग से स्कूल-कॉलेजों में रोड सेफ्टी एजुकेशन कैंपेन चलाने के निर्देश दिए।



नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल पॉलिसी पर विचार

कमिश्नर ने बताया कि सेंट्रल लेवल पर 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' पॉलिसी पर विचार चल रहा है। कई बार वाहन का इंश्योरेंस नहीं होता या रिन्यू नहीं कराया जाता, जिससे हादसे के बाद दिक्कत आती है।



इस पॉलिसी के तहत बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न देने जैसे कदमों पर विचार किया जा रहा है, ताकि लोग इंश्योरेंस को लेकर जागरूक हों।



हो रही है चालानी कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मिलकर रोड साइड पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस को क्रेन भी उपलब्ध कराई गई हैं और पार्किंग स्थलों का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें...

आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त, आदेश जारी, ये तीन महिला आईएएस भी थीं दावेदार



इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क में कस्टम कर्मचारी भी शामिल



इंदौर नामांतरण घोटाला: 6 कर्मचारियों पर FIR, अफसरों की ID का हुआ था गलत इस्तेमाल



इंदौर में रोबोट और रेडिसन पर 170 करोड़ में बनेंगे फ्लाईओवर, IDA एरोसिटी भी बनाएगा







Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर
  • ट्रैफिक नियम
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • आईएएस क्षितिज सिंघल