आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त, आदेश जारी, ये तीन महिला आईएएस भी थीं दावेदार
Sourabh Bhatnagar | Jan 03, 2026, 11:50 IST
Aman vaishnav (66)
आईएएस क्षितिज सिंघल इंदौर के नए निगमायुक्त बनाए गए हैं। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में सीएम ने नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटा दिया है।
Indore News:आईएएस क्षितिज सिंघल इंदौर के नए निगमायुक्त बनाए गए हैं। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है। क्षितिज पहले उज्जैन में नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। इसका उन्हें फायदा मिला है।
![7a3bc59f-81d]()
इंदौर निगमायुक्त के लिए पहले चर्चा में तीन महिला आईएएस के नाम आए थे। इनमें शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना,अदिति गर्ग मंदसौर कलेक्टर और सामाजिक न्याय विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे का नाम था।
लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में एक अनुभवी व्यक्ति को तैनात किया जाए। इसके बाद बालाघाट कलेक्टर आईएएस मृणाल मीणा और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल का नाम भी चर्चा में आया।
बता दें कि इंदौर में गंदे पानी से फैले हैजा के कारण हुई 16 मौतों के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कड़े फैसले लिए। इसके तहत निगमायुक्त आईएएस दिलीप यादव को हटा दिया गया। द सूत्र ने पहले ही इसका खुलासा किया था।
क्षितिज सिंघल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान से आते हैं। अभी वह मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने BITS Pilani Goa Campus सेइंजीनियरिंग कीहै।
खास बात यह है कि उनकी पत्नी, शीतला पटले, भी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इस समय सिवनी की कलेक्टर हैं। पहले नरसिंहपुर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साथ ही वह छिंदवाड़ा में भी कलेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।
आईएएस शीतला पटले से जुड़ी हमारी ये खास खबर जरूर पढ़ें...
![3f5099b4-b47]()
इंदौर में दूषित पानी से हुई 15 से ज्यादा मौतों के बाद सीएम मोहन यादव ने नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटा दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी थी।
सीएम ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई इस घटना में राज्य सरकार लापरवाही नहीं सहन करेगी। सीएम ने इसके अलावा, निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया है।
निगमायुक्त दिलीप यादव सितंबर महीने में कटनी कलेक्टर के बाद इंदौर पदस्थ हुए थे। भोपाल में उनके मजबूत संपर्क थे, जिससे उन्हें काफी पावरफुल माना जाता था। इसी पावर के चलते नेताओं और जनप्रतिनिधियों से उनकी दूरी बढ़ गई। इसका असर निगम में लड़ाई की स्थिति पर पड़ा और जब विवाद हुआ, तो यही दूरियां उनके लिए मुश्किल बन गईं।
भागीरथपुरा कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के बाद रतलाम में भी गंदे पानी का खतरा, 40% आबादी दूषित जल पीने को मजबूर
उनके आने के बाद उनकी काम करने की तेज तर्रार शैली को देखकर ये माना जा रहा था कि उन्हें भविष्य में इंदौर कलेक्टर भी बनाया जा सकता है। अब उनकी राह मुश्किल हो गई है। फिलहाल उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस पूरे मामले में पहले इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया कि- इस तरह से मैं काम नहीं कर सकता हूं, अधिकारी सुनते नहीं है। मेरे महापौर होने का फिर क्या मतलब है। मैं ऐसे सिस्टम में काम नहीं कर सकता हूं, आप (एसीएस संजय दुबे) मुख्यमंत्री तक यह संदेश पहुंचा दीजिए।
7a3bc59f-81d
इंदौर निगमायुक्त के लिए पहले चर्चा में तीन महिला आईएएस के नाम आए थे। इनमें शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना,अदिति गर्ग मंदसौर कलेक्टर और सामाजिक न्याय विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे का नाम था।
लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में एक अनुभवी व्यक्ति को तैनात किया जाए। इसके बाद बालाघाट कलेक्टर आईएएस मृणाल मीणा और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल का नाम भी चर्चा में आया।
उज्जैन नगर निगम में कमिश्नर रहे क्षितिज के अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर सहमति दी। अब उनके नाम पर मुहर लग गई है।
कौन हैं आईएएस क्षितिज सिंघल
खास बात यह है कि उनकी पत्नी, शीतला पटले, भी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इस समय सिवनी की कलेक्टर हैं। पहले नरसिंहपुर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साथ ही वह छिंदवाड़ा में भी कलेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।
आईएएस शीतला पटले से जुड़ी हमारी ये खास खबर जरूर पढ़ें...
3f5099b4-b47
हटाए गए आईएएस दिलीप कुमार यादव
सीएम ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई इस घटना में राज्य सरकार लापरवाही नहीं सहन करेगी। सीएम ने इसके अलावा, निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 2, 2026
क्यों यादव के लिए आई मुश्किल
भागीरथपुरा कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के बाद रतलाम में भी गंदे पानी का खतरा, 40% आबादी दूषित जल पीने को मजबूर
एक समय इंदौर कलेक्टर के रूप में देख रहे थे
राहुल गांधी , उमा, महापौर के बयान ने बढ़ाया दबाव
- इसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती का तीखा बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि- इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!
- उमा भारती यहीं नहीं थमी, उन्होंने यह भी कहा कि- सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं मप्र के शासन, प्रशासन इस महापाप के सभी जिम्मेदार लोग जनता के प्रति अपराध के कठघरे में खड़े हैं।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA