जमीनी काम के लिए जाने जाते हैं IAS दिलीप कुमार यादव, कलेक्ट्रेट में रचाई थी शादी

The Sootr | Apr 18, 2025, 18:00 IST
Share
ias-dilip-kumar-yadav-
ias-dilip-kumar-yadav-

आईएएस दिलीप कुमार यादव अपनी कार्यशैली के लिए जानी जाते हैं, जो जमीनी स्तर पर काम करने का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है। राजस्थान के जयपुर जिले में 8 नवंबर 1985 को जन्मे...

MP News :कहते हैं कि इंसान की पहचान उसकी सोच से होती है न कि उसके कपड़ों से। ये बात पूरी तरह से लागू होती है आईएएस कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के ऊपर। अपनी संस्कृति और अतिथि सत्कार के लिए मशहूर राजस्थान के जयपुर जिले के यादव परिवार में 8 नवंबर 1985 को जन्मे दिलीप कुमार बचपन से शांत और पढ़ाई में हमेशा से अव्वल रहे हैं। उनकी स्कूल एजुकेशन जयपुर में हुई। फिर उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया। जब वे एम.फिल कर रहे थे, तभी उन्होंने तय किया कि अब वे सिविल सेवा में जाएंगे।

कड़ी मेहनत और लगन के बाद आखिरकार वो दिन आया, जब 2014 में दिलीप कुमार का सिलेक्शन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ और वो बन गए आईएएस अधिकारी। उन्हें नगालैंड कैडर अलॉट हुआ था। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश कैडर में अपना तबादला करा लिया।

पेश की थी सादगी की मिसाल

381c6443-eed
381c6443-eed


आईएएस दिलीप कुमार यादव की पत्नी प्रीति यादव भी आईएएस अधिकारी हैं। वे मध्यप्रदेश कैडर से हैं। ये दोनों अधिकारी जितने सरल हैं, उतना ही इनके काम करने का अंदाज भी निराला है। दोनों ऑफिसर्स की सादगी इस बात से पता चलती है कि इन्होंने किसी रिश्तेदार, मेहमान और बैंड बाजे वाले को बुलाए बिना ही खंडवा के कलेक्ट्रेट दफ्तर में शादी कर मिसाल पेश की थी। 2017 में हुई यह अनोखी शादी काफी चर्चाओं में रही थी। प्रीति 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे अभी जबलपुर नगर निगम की कमिश्नर हैं। शादी के वक्त वे खंडवा में एडीएम थीं।

यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश की बेटी IAS शीतला पटले की कहानी हर लड़की को देती है उड़ान की हिम्मत

कमाल की कार्यशैली

50b5dc9f-d4b
50b5dc9f-d4b


आईएएस दिलीप कुमार यादव जितने शांत और सरल स्वभाव के हैं, उतने ही जमीनी स्तर पर काम करने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति को अपने काम से प्यार करना चाहिए और अपने काम को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। आईएएस यादव स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि कल्याण, आवास योजना आदि जनकल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर कैंपों का आयोजन करवाते हैं। आईएएस दिलीप कुमार और आईएएस प्रीति दोनों का मानना है कि शादी में व्यर्थ पैसा खर्च करने से लाख गुना बेहतर है सादगी और सरलता के साथ शादी की जाए। व्यर्थ में कर्ज लेकर शादी न करें, जितना हो सके शांति का परिचय दें।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम: दिलीप कुमार यादव
जन्म दिनांक: 18 नवम्बर 1985
जन्म स्थान: जयपुर, राजस्थान
एजुकेशन: एम.फिल
बैच: 2014 आरआर (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें...जनता से सीधा रिश्ता, शिक्षा से गहरा नाता, IAS सोमेश मिश्रा की दास्तां कुछ अलग है...

पदस्थापना

15 जनवरी 2018 को दिलीप कुमार यादव ने मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Pool) में सेवा जॉइन की। इसके बाद वे RCVP नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, भोपाल में प्रशासनिक प्रशिक्षण के लिए भेजे गए। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 18 जनवरी 2018 से मई 2018 तक सहायक कलेक्टर, खंडवा के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद वे 22 मई 2018 से जून 2018 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अमरपाटन, जिला सतना के पद पर रहे। 22 जून 2018 से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडोरी के पद पर पदस्थ किया गया। इसके बाद वे मंदसौर कलेक्टर बनाए गए। 18 अप्रैल 2025 की स्थिति में वे कटनी कलेक्टर हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • आईएएस दिलीप कुमार
  • आईएएस दिलीप कुमार यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा