हनी ट्रैप कर पुलिसवाले से वसूले 1.70 लाख रुपए, पति और पत्नी मिलकर रचते थे साजिश

Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 10:42 IST
police constable honey trap
मंदसौर में पुलिस आरक्षक से महिला और उसके पति ने रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ₹1.70 लाख वसूल लिए। पिपलिया मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस आरक्षक से ब्लैकमेल की घटना सामने आई। आरक्षक से एक लाख सत्तर हजार रुपये की वसूली की गई। पिपलिया मंडी पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरक्षक को अपने घर बुलाया। उसने कहा कि उसका पति उससे मारपीट करता है। आरक्षक घर पहुंचा तो महिला का पति वहां आया। पति ने रेप केस में फंसाने की धमकी दी। फिर दोनों ने मिलकर आरक्षक से लाखों रुपए वसूल कर लिए।



महिला पति की शिकायत की, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

घर पहुंचते ही पति ने धमकी दी, फिर मांगे पैसे

आरक्षक जैसे ही महिला के घर पहुंचा, उसका पति हरीश तिवारी अचानक वहां आ गया। महिला और उसके पति ने फिर छेड़छाड़ और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए की मांग की। पति पत्नी ने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए बलात्कार का केस दर्ज करवा देंगे। आरोपियों की धमकी से घबराकर आरक्षक ने उन लोगों को 1 लाख नकद और 70 हजार UPI से मांग ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।



यह भी पढ़ें...MP पुलिस में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 37 थानों के 30 SI, 56 ASI इधर से उधर



पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धाराओं 308(2), 308(6), 61(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि महिला रंजू तिवारी इससे पहले भी ऐसे मामलों में लिप्त रही है। जांच के दौरान महिला के मोबाइल से कई बैंक ट्रांजैक्शन के प्रमाण मिले हैं। कपल ने कई और लोगों को भी इस तरह ब्लैकमेल कर पैसे एंठे हैं।



डेढ़ साल से थी दोस्ती

आरक्षक और महिला की दोस्ती लगभग डेढ़ साल पुरानी थी। बताया गया है कि महिला और उसका पति पहले देवास में रहते थे, लेकिन हाल में लूनाहेड़ा क्षेत्र में रह रहे थे। महिला का तरीका यह था कि वह पुराने परिचितों को घर बुलाती, नजदीकियां बढ़ाकर वीडियो बनाती और ब्लैकमेल करती थी। बाद में उसका पति रकम वसूलने आ जाता।



यह भी पढ़ें...BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में NHAI कर्मियों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



ब्लैकमेलिंग केस | एमपी में एमपी में हनीट्रैप| MP News | honeytrap case



Tags:
  • MP News
  • honeytrap case
  • ब्लैकमेलिंग केस
  • पुलिस आरक्षक
  • एमपी में हनीट्रैप