MP पुलिस में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 37 थानों के 30 SI, 56 ASI इधर से उधर

Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 08:00 IST
Share
Police transfer bhopal
Police transfer bhopal

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में 699 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे रहने और शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई।

भोपाल पुलिस महानिदेशालय (DGP Office) ने सोमवार देर रात एक विशाल ट्रांसफर लिस्ट जारी की। लिस्ट में भोपाल के 699 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें 30 उप‌निरीक्षक (SI), 56 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के साथ की गई है। दरअसल सरकार ने लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाने की बात कही थी।

37 थानों में नए नियम के अनुसार फेरबदल

ये तबादले भोपाल के 37 थानों में किए गए हैं। लिस्ट में AJAK (अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निरोधक थाना) जैसे विशेष थाने भी शामिल किए गए हैं।। इस आदेश का उद्देशय लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों को दूसरी जगह भेजना है। सूत्रों के अनुसार, कई पुलिसकर्मी एक ही थाने में वर्षों से जमे हुए थे, जिसके चलते शिकायतें बढ़ती जा रही थीं। कुछ मामलों में तो पहले भी उन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन वे दोबारा उन्हीं जगहों पर लौट आए थे। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय में असंतोष बना हुआ था।

रूल्स-रेगुलेशन का पालन करने के सख्त निर्देश

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा पुलिसिंग से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए थे। इनमें यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी पुलिसकर्मी की पोस्टिंग एक ही थाने में कितने समय तक की जा सकती है, इसकी एक तय समय-सीमा होगी। साथ ही, पूर्व में किसी थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को दोबारा उसी थाने में पोस्ट नहीं किया जाएगा, जब तक कि कोई विशेष कारण न हो।

यह भी पढ़ें...पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल

प्रदेश भर में लागू की जा रही है नई व्यवस्था

यह समस्या सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रही। प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस पर राज्य स्तर पर नीति लागू की। नई व्यवस्था के तहत अब हर थाने में नई नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें...एमपी पुलिस ट्रांसफर : आईपीएस शशांक बने भोपाल पुलिस उपायुक्त, कानून व्यवस्था में नया युग

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Police transfer | एमपी पुलिस ट्रांसफर | Bhopal Police | एमपी पुलिस तबादला | MP News

Tags:
  • MP News
  • Bhopal Police
  • DGP
  • एमपी पुलिस ट्रांसफर
  • Police transfer
  • एमपी पुलिस तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा