पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल

Harrison Masih | Jun 16, 2025, 18:03 IST
Share
Police constable suspended drunk constable video viral lormi  the sootr
Police constable suspended drunk constable video viral lormi the sootr

छत्तीसगढ़ के लोरमी से सामने आई एक शर्मनाक घटना ने पूरे पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोरमी थाना में पदस्थ आरक्षक रोशन पहाड़ी नशे में झूमते और सड़क पर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है।

एक ओर जहां छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर लोरमी से सामने आई एक शर्मनाक घटना ने पूरे पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोरमी थाना में पदस्थ आरक्षक रोशन पहाड़ी नशे में झूमते और सड़क पर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचते रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, DEO ने किया निलंबित

घटना का विवरण

यह वीडियो लोरमी स्थित सरकारी शराब दुकान के बाहर का बताया जा रहा है, जहां आरक्षक की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई थी। लेकिन ड्यूटी निभाने के बजाय आरक्षक स्वयं शराब के नशे में पूरी तरह चूर दिखाई दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह सड़क पार करने लायक भी नहीं था और स्थानीय लोगों को उसे सहारा देकर सड़क पार कराना पड़ा।

कैसे सामने आया मामला

इस पूरे घटनाक्रम को एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा देने वाले खुद नशे में झूम रहे हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर निलंबित

कार्रवाई में तेजी

वीडियो वायरल होते ही मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरक्षक रोशन पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में अवैध वसूली करने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की बड़ी कार्रवाई

प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि नशे के खिलाफ जो अभियान चलाए जा रहे हैं, उनका असर क्या वाकई पुलिस विभाग के भीतर तक हो रहा है या नहीं? जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी खुद शराब के नशे में इस कदर बेसुध हों, तो अभियान की प्रभावशीलता संदेह के घेरे में आ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें... जीवित वृद्धा को मृत बताकर जमीन हड़पने का खेल, भैयाथान तहसीलदार निलंबित

पुलिस कांस्टेबल निलंबित | कांस्टेबल का वीडियो वायरल | लोरमी आरक्षक निलंबित | Police Constable Suspended | drunk constable suspended

FAQ

  1. क्या ड्यूटी के दौरान शराब पीना पुलिसकर्मी के लिए अपराध है?
    उत्तर: हां, ड्यूटी के दौरान शराब पीना पुलिसकर्मी के लिए गंभीर अनुशासनहीनता और सेवा नियमों का उल्लंघन है। यह न केवल उसकी नौकरी को खतरे में डालता है, बल्कि विभाग की साख को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे मामलों में तत्काल निलंबन और विभागीय जांच की जाती है।
  2. वायरल वीडियो के आधार पर क्या पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर सकता है?
    उत्तर: हां, सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी प्रमाण (जैसे वीडियो) के आधार पर पुलिस प्रशासन संज्ञान लेकर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है, जैसा कि इस मामले में भी हुआ।
  3. निलंबन के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?
    उत्तर: निलंबन के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाती है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी, वेतन रोक, या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Police Constable Suspended
  • पुलिस कांस्टेबल निलंबित
  • कांस्टेबल का वीडियो वायरल
  • लोरमी आरक्षक निलंबित
  • drunk constable suspended
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि