हनीमून पर अनजान जगहों पर जाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना...
BHOPAL. शादी खूबसूरत शुरुआत होती है दो जिंदगियों के मिलन की, एक नए सफर की। हर जोड़ा चाहता है कि ये पल यादगार बनें। ऐसे में हनीमून या वेकेशन के लिए लोग अक्सर अनजान, दूर-दराज और प्राकृतिक खूबसूरती से भरे इलाकों को चुनते हैं। कभी-कभी यह रोमांचक सफर जिंदगी का सबसे बड़ा जोखिम बन जाता है।
कुछ दिन पहले तक इस हनीमून कपल के सोशल मीडिया पोस्ट्स में प्यार, मुस्कान और खूबसूरती थी, अब अचानक ये कहानी दर्दनाक हादसे में बदल गई है। तीन दिन पहले पुलिस ने राजा की लाश बरामद की है। सोनम अभी तक लापता हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों देखे गए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं। अब जो बातें सामने आ रही हैं, वो डराने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम और उनकी सास के बीच बातचीत है। सास कहती हैं, तुम लोग दूर से देख लेते, क्या जरूरत थी इतनी ऊपर चढ़ने की? सोनम का जवाब आता है कि मैं मना कर रही थी, पर राजा नहीं माने, वो झरना देखने के लिए ऊपर चढ़ने लगे थे।
ये खबर भी पढ़ें...
IIM इंदौर की स्टडी से उज्जैन सिंहस्थ में होगा क्राउड मैनेजमेंट
ये वाकया कई बड़े सवाल छोड़ जाता है..
-
क्या नई शादी की खुशी में सावधानी पीछे छूट जाती है?
-
क्या एडवेंचर के नाम पर हम सुरक्षा भूल जाते हैं?
-
क्या अनजान जगहों पर घूमने से पहले हम खुद को मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार करते हैं?
भूगोल और मौसम की जानकारी का अभाव
दरअसल, कई बार हम गूगल पर तस्वीरें देखकर प्लान बना लेते हैं, पर असल में वहां का मौसम, रास्ते, ऊंचाई, जलवायु और लोगों के व्यवहार से पूरी तरह अनजान होते हैं। पहाड़ी या वन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलना या रास्ता भटक जाना जानलेवा होता है।
दूसरा, पहाड़ी और सुदूर इलाकों में मेडिकल, पुलिस या रेस्क्यू टीम को पहुंचने में समय लगता है। जब तक मदद पहुंचती है, बहुत देर हो चुकी होती है। कई पर्यटक इलाकों में स्थानीय लोग हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझते। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उनसे बातचीत करना भी मुश्किल हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने 113 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, श्यामपुर में खुलेगा कॉलेज
नेटवर्क और इंटरनेट दिक्कतें
ज्यादातर ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर नेटवर्क गायब हो जाता है। आप कॉल नहीं कर सकते, लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकती। प्राकृतिक स्थल जैसे झरने, घाटियां, पहाड़ियां बहुत खूबसूरत जरूर होते हैं, लेकिन वहां रास्ते फिसलन भरे, अनियंत्रित और खतरनाक ही होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के सभी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायलों का होगा कैशलेस इलाज
न्यूली मैरिड कपल्स के लिए जरूरी सावधानियां
सबसे अव्वल तो यह है कि यात्रा से पहले रिसर्च जरूर करना चाहिए। उस जगह के मौसम, रास्ते, सुरक्षा स्थिति और स्थानीय नियमों के बारे में पूरी जानकारी लें। हो सके तो किसी लोकल गाइड से संपर्क करना ज्यादा सुरक्षित होता है। रोमांच जरूरी है, लेकिन अपनी फिटनेस और अनुभव के अनुसार ही जोखिम लें। 'मैंने वीडियो में देखा है, मैं कर लूंगा' वाली सोच जानलेवा हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...
रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स ने की 86.74 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
किसी को अपना लाइव लोकेशन शेयर करें
यात्रा के दौरान अपने परिवार या दोस्तों को लगातार अपडेट देते रहें। GPS ट्रैकर का प्रयोग करें। चार्जर, पावर बैंक, ऑफलाइन मैप्स और लोकल पुलिस स्टेशन के नंबर साथ रखें। कभी भी लोकल गाइड या ट्रेंड ट्रैवलर के बिना दुर्गम स्थानों पर ट्रेकिंग या सैर-सपाटा नहीं करना चाहिए। यात्रा बीमा (Travel Insurance) और जरूरी दवाइयां/प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखना चाहिए। आप अब अकेले नहीं हैं। एक साथ जीवन जीने की जिम्मेदारी एक-दूसरे की सुरक्षा से शुरू होती है।