पत्नी ने नहीं बनाई पालक की सब्जी तो पति ने उतारा मौत के घाट

Sandeep Kumar | Mar 22, 2026, 19:17 IST
husband kills wife
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जामर्दा गांव में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

News in Short

  • खरगोन के जामर्दा गांव में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की।
  • महिला के परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल से पति ने पत्नी से मिलने नहीं दिया।
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया।
  • आरोपी पति की तलाश जारी है और पुलिस कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है।
  • महिला के परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मिल पाते तो यह घटना टल सकती थी।

News in Detail

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जामर्दा (टिगरिया) गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति सुनील ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी शीलाबाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। यह घटना सुबह के समय घटी और इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुनील ने अपनी पत्नी को घर के पास खेत में ले जाकर यह अपराध किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।



भीकनगांव एसडीओ राकेश आर्य और सेमलिया गेहलोद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील मकवाना भी मौके पर पहुंचे और शव का परीक्षण किया। डॉ. सूर्यांश गंगराड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव परीक्षण के दौरान बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है।



सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स के किराए पर लगी रोक हटाई, कल से बढ़ेगा किराया



भोपाल रेल मंडल से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल



महिला के परिजनों ने लगाए आरोप

महिला के परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल से उनका सुनील अपनी पत्नी से मिलने नहीं दे रहा था। मृतका के मां ने कहा कि वह अक्सर फोन करती थी। लेकिन सुनील फोन बंद कर देता था। एक साल से उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनकी बेटी कहां है। हाल ही में होली के समय पता चला कि वह जामर्दा में है। लेकिन जब वे यहां पहुंचे, तो घर नहीं मिल पाया था। अब इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है।



चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, दूर होंगे सभी संकट



चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या करके पति ने लगाई फांसी, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट



पुलिस जुटी में जांच में

पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश जारी है, और पुलिस का कहना है कि वह किसी भी हाल में आरोपी को पकड़कर सजा दिलवाएंगे। मृतका के परिजनों का कहना है कि अगर उनकी बेटी से मिल पाने का मौका मिलता तो यह घटना टल सकती थी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • खरगोन
  • पुलिस
  • पत्नी की हत्या
  • फोरेंसिक टीम