पत्नी को सेक्स वर्कर बनाया, रात में होटल में छोड़ता, सुबह ले आता था घर

Rahul Garhwal | Feb 18, 2024, 21:25 IST
Husband made wife sex worker
रतलाम में एक शख्स ने अपनी पत्नी को देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। वो उसे रात में होटल में छोड़ने जाता था और सुबह वापस घर ले आता था। रात में ही पत्नी का सौदा करके ग्राहकों से पैसे ले लेता था।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने चंद रुपयों के लिए अपनी पत्नी को ही देह व्यापार करने को मजबूर किया। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



रात में पत्नी को होटल में छोड़ता, सुबह ले आता था घर


आरोपी पति कार से रात में पत्नी को ग्राहकों के पास होटल में छोड़ने जाता था। उसी वक्त वो ग्राहकों से पैसे ले लेता था। फिर सुबह पत्नी को लेने होटल जाता था। FIR के बाद पहले आरोपी को पुलिस रिमांड पर रखा फिर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।



पति बोला- देह व्यापार करो और रुपए लाओ


रतलाम के शख्स की शादी इंदौर की महिला के करीब 9 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर महिला वापस इंदौर चली गई। कुछ वक्त बाद परिवारवालों ने उसे समझाइश देकर वापस पति के पास भेज दिया। अब पति ने उससे देह व्यापार करके रुपए लाने को कहा। जब महिला ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। तंग आकर महिला ने पति की बात मान ली और देह व्यापार करने लगी।



ये खबर भी पढ़िए..



रेलवे कर रहा धोखा, ट्रेन में यात्रियों को मिल रहे गंदे तकिये और चादर



BJP अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव, पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा नियुक्ति



घरवालों को पता चला तो कराई FIR


महिला महीनों से देह व्यापार के दलदल में फंसी रही। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना झेलती रही। थक-हारकर उसने अपने घरवालों को पति की घिनौनी करतूत के बारे में बताया। सच्चाई जानकर महिला के माता-पिता ने फौरन पुलिस में शिकायत की। आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत FIR दर्ज की गई और गिरफ्तारी हुई।



Tags:
  • prostitution in ratlam
  • Prostitution done with wife in Ratlam
  • Husband made wife a sex worker
  • Husband who forced wife into prostitution arrested