MP के 4 IAS अधिकारियों समेत 37 को सेक्रेटरी पद पर केंद्र की मंजूरी

Manish Kumar | Mar 06, 2025, 23:46 IST
बांए से दांए की ओर IAS अफसर विवेक अग्रवाल, हरी रंजन राव, पल्लवी जैन गोविल और आशीष श्रीवास्तव
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1992, 1993 और 1994 बैच के कुल 37 IAS अधिकारियों को भारत सरकार में सचिव एवं समकक्ष पदों के लिए मंजूरी दी है। इनमें मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के अधिकारी शामिल हैं।

भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने 1992, 1993 और 1994 बैच के 37 IAS अधिकारियों को सचिव और सचिव समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए एम्पैनलमेंट की मंजूरी दे दी है। यह लिस्ट 24 अक्टूबर 2024 को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जारी की गई थी। इसमें आठ अधिकारी पुनर्विचार (रिव्यू) के बाद शामिल किए गए हैं।



कौन-कौन से अधिकारी हुए एम्पैनल

एम्पैनल किए गए अधिकारियों में मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के अधिकारी शामिल हैं। इनमें मध्य प्रदेश से आशीष श्रीवास्तव, हरी रंजन राव, पल्लवी जैन गोविल, विवेक अग्रवाल जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं जबकि छत्तीसगढ़ से मनोज कुमार पिंगुआ, निधि छिब्बर, ऋचा शर्मा और विकास शील शामिल हैं। इसी तरह तमिलनाडु से राजेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, के गोपाल, कर्नाटक से श्रीवत्स कृष्णा, राजस्थान से रोली सिंह, नरेश पाल गंगवार, ओडिशा से रंजना चोपड़ा, संतोष कुमार सारंगी, पंजाब से राकेश कुमार वर्मा, तेजवीर सिंह और अन्य राज्यों से भी अधिकारी सूची में शामिल किए गए हैं।



यह खबर भी पढ़ें... एमपी में IAS और IPS अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी



प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग में सचिव पद पर संविदा नियुक्ति, रिटायर्ड IAS अक्षय सिंह को मिली जिम्मेदारी



सचिव पद के लिए चयनित अधिकारी

  1. आशीष श्रीवास्तव (IAS: 1992: मध्य प्रदेश)
  2. हरी रंजन राव (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
  3. पल्लवी जैन गोविल (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
  4. विवेक अग्रवाल (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
  5. मनोज कुमार पिंगुआ (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
  6. निधि छिब्बर (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
  7. ऋचा शर्मा (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
  8. विकास शील (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
  9. राजेंद्र कुमार (IAS: 1992: तमिलनाडु)
  10. शशि रंजन कुमार (IAS: 1992: त्रिपुरा)
  11. धीरज गुप्ता (IAS: 1993: AGMUT)
  12. नीरजा शेखर (IAS: 1993: हरियाणा)
  13. सुकृति लिक्खी (IAS: 1993: हरियाणा)
  14. राकेश कुमार वर्मा (IAS: 1993: पंजाब)
  15. ए.पी. दास जोशी (IAS: 1994: असम-मेघालय)
  16. नीरज वर्मा (IAS: 1994: असम-मेघालय)
  17. समीर कुमार सिन्हा (IAS: 1994: असम-मेघालय)
  18. आतिश चंद्र (IAS: 1994: बिहार)
  19. अनुराधा ठाकुर (IAS: 1994: हिमाचल प्रदेश)
  20. संजय गर्ग (IAS: 1994: केरल)
  21. अरविंद श्रीवास्तव (IAS: 1994: कर्नाटक)
  22. वेंनेकगंती राधा (IAS: 1994: महाराष्ट्र)
  23. राजेश अग्रवाल (IAS: 1994: मणिपुर)
  24. पीयूष गोयल (IAS: 1994: नागालैंड)
  25. रंजना चोपड़ा (IAS: 1994: ओडिशा)
  26. संतोष कुमार सारंगी (IAS: 1994: ओडिशा)
  27. तेजवीर सिंह (IAS: 1994: पंजाब)
  28. नरेश पाल गंगवार (IAS: 1994: राजस्थान)
  29. पी. अमुधा (IAS: 1994: तमिलनाडु)

सचिव समकक्ष पद के लिए चयनित अधिकारी

  1. के गोपाल (IAS: 1992: तमिलनाडु)
  2. आनंद बर्धन (IAS: 1992: उत्तराखंड)
  3. खीली राम मीणा (IAS: 1993: AGMUT)
  4. एल.एस. चांगसन (IAS: 1994: असम-मेघालय)
  5. राजेश कुमार सिन्हा (IAS: 1994: केरल)
  6. श्रीवत्स कृष्णा (IAS: 1994: कर्नाटक)
  7. रोली सिंह (IAS: 1994: राजस्थान)
  8. ककरला उषा (IAS: 1994: तमिलनाडु)

कैबिनेट नियुक्ति समिति की मंजूरी के मायने

कैबिनेट की यह मंजूरी इन अधिकारियों के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सचिव या सचिव समकक्ष पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ करती है। ये अधिकारी जल्द ही अलग-अलग मंत्रालयों में अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। यह एम्पैनलमेंट प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के आधार पर किया गया है, जिससे सरकार की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।



यह खबर भी पढ़ें... IPS और IFS पर वर्चस्व दिखाना चाहते हैं IAS अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी



सीनियर IAS मोहम्मद सुलेमान का VRS मंजूर, अब करेंगे ये काम



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • National News
  • सीजी न्यूज
  • IAS
  • आईएएस
  • Secretary
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • central
  • cg news hindi
  • mp news hindi