मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी जिलाबदर
समझें क्या है पूरा मामला
- मुरैना में 19 लोगों पर जिला बदर कार्रवाई।
- सभी आरोपी अवैध रेत खनन से जुड़े हैं।
- चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती।
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज।
- प्रशासन ने रात में घाटों पर निगरानी बढ़ाई।
जिलाबदर की कार्रवाई
मुरैना कलेक्टर ने चंबल नदी के रेत के अवैध खनन से जुड़े 19 लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। सबसे खास बात यह है कि जिन 19 लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है वे एक ही समुदाय के हैं। यह पहला मौका है, जब जिला प्रशासन ने रेत के अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे कार्रवाई के आदेश
दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंबल नदी के रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए कड़े आदेश दिए थे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का प्रतिनिधि मंडल भी कुछ दिनों पूर्व मुरैना जिले में आया था।
इसमें दिल्ली स्थित वन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मध्य प्रदेश वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक सहित संभाग आयुक्त, कलेक्टर एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे चंबल क्षेत्र का भ्रमण किया था।
इसके बाद भी जब खनन नहीं रुका तो तुझे इसके परिवहन आयुक्त मुरैना एवं भिंड पहुंचे थे तथा सभी वाहनों पर जीपीएस लगाने तथा उनकी गिनती करने के आदेश दिए थे।
प्रदेश के मुख्य सचिव ने चंबल संभाग के कलेक्टरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि संरक्षण मिलने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। इसके बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा सक्रिय हुए। दोनों अधिकारियों ने रात में घाटों का निरीक्षण शुरू किया। रेत माफिया पर रोक लगाने के प्रयास तेज किए गए। इसी क्रम में सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया।
क्या बोले कलेक्टर मुरैना
मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने कहा है कि19 लोगों के खिलाफ चंबल नदी के रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ 1 साल के लिए जिला बदर की कार्रवाई की है।
इन आरोपियों के खिलाफ की जिलाबदर की कार्रवाई
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिन 19 आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है, उनके नाम इस प्रकार हैं। रामनिवास पुत्र हरिकंठ गुर्जर निवासी जैतपुर, रनवीर पुत्र भगवान सिंह गुर्जर निवासी जैतपुर, डरूआ पुत्र नारायण सिंह गुर्जर निवासी जैतपुर, साहब सिंह पुत्र ब्रखभान सिंह गुर्जर निवासी कैमरा, सुल्तान पुत्र सोवरन गुर्जर निवासी जैतपुर, केशव पुत्र बलवीर सिंह निवासी नायकपुरा, भरत पुत्र सोनेराम गुर्जर निवासी पिपरई, बालिस्टर पुत्र सियाराम गुर्जर निवासी कैमरा, धारा सिंह पुत्र गोधन सिंह गुर्जर निवासी कैथरी, माखन पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी कैमरा, टाइगर उर्फ भूपेन्द्र पुत्र लाखन सिंह गुर्जर निवासी कैमरा, भवूती पुत्र हाकिम गुर्जर निवासी जैतपुर, चीकू पुत्र संतोष गुर्जर निवासी बंधा, ऑफिसर पुत्र रघुनाथ सिंह गुर्जर निवासी बंधा, शेरा उर्फ जबरा पुत्र सरूपा उर्फ रामस्वरूप गुर्जर निवासी पचोखरा, पप्पू पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर निवासी बंधा, बादशाह पुत्र रमेश गुर्जर निवासी पचोखरा, ओमवीर पुत्र रामहेत गुर्जर निवासी हेतमपुर तथा नागेन्द्र पुत्र रामप्रकाश गुर्जर निवासी कैमरा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...
UCC पर भाजपा का बड़ा ब्लूप्रिंट: भाजपा ने सौंपे 9 अहम सुझाव
MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस
एमपी में नए सत्र से घर बैठे होगी पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स से मिलेंगे रेगुलर क्रेडिट
बीजेपी की गाड़ी में कांग्रेस नेताओं की वेटिंग, ढाई साल में भी सीट नहीं क्लियर