भोपाल कारतूस केस में एक्शन तेज, 5 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड, अब शूटर्स की कुंडली खंगालेंगे अफसर

Sourabh Bhatnagar | Aug 30, 2025, 12:53 IST
Illegal Use of Sports Ammunition in Bhopal 5 Gun Licenses Suspended and Investigation Ongoing
भोपाल में खेल कोटे के तहत कारतूसों का अवैध इस्तेमाल सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर ने पांच आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल कोटे के कारतूसों का अवैध इस्तेमाल हो रहा है। इस खुलासे के बाद अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पांच आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इन सभी पर आपराधिक केस दर्ज हैं।



वहीं, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने वाले शूटर्स के कारतूसों के हेरफेर की आशंका पर शुरू हुई जांच भी पूरी हो गई है। इस बीच 80 रजिस्टर्ड शूटर्स में से 75 ने प्रशासन के सामने अपना रिकॉर्ड पेश किया है। पांच शूटर्स खुद पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड भेज दिया है। जांच में हथियार बेचने वाली शाह आर्मरी की भी गड़बड़ियां सामने आईं। प्रशासन ने डीलर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी है।



पांच लोगों पर दर्ज है एफआईआर

खबर यह भी...भोपाल में 3 लाख कारतूस गायब, बकरी फार्म में 6 साल से चल रही थी शूटिंग एकेडमी, बुखारी ने 'मछली' को बेची थी गन



अब तक निगरानी ही नहीं हो रही थी

गौरतलब है कि भोपाल में हर साल तकरीबन 31 लाख कारतूस शूटर्स को जारी होते हैं। ये कारतूस खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और प्रतियोगिता के नाम पर जारी किए जाते हैं, लेकिन उनका उपयोग कहां हुआ, इसका कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है। न कारतूसों के खोखों की गिनती हो रही है और न ही प्रैक्टिस का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। इसी ढिलाई का नतीजा है कि लाखों कारतूस बाजार और अपराध जगत तक पहुंचने की आशंका है। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।



खबर यह भी...भोपाल में कारतूस खरीदी में कालाबाजारी, शूटिंग के खेल के नाम पर अपराधियों तक पहुंच रही लाखों की गोलियां!



कई के पास सेल्फ डिफेंस का लाइसेंस

जांच का दायरा जब बढ़ा तो तस्वीर और चौंकाने वाली सामने आई है। कई ऐसे खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने मूल रूप से सेल्फ डिफेंस के नाम पर लाइसेंस लिया और बाद में खेल कोटे का फायदा उठाकर चार-चार हथियार तक जोड़ लिए। कई सालों से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने के बावजूद इन खिलाड़ियों के पास स्पोर्ट्स कैटेगरी में हथियार और कारतूस दर्ज रहे। ऐसे भी मामले सामने आए जहां खिलाड़ी ने प्रतियोगिता खेली जरूर, लेकिन कारतूस खरीदने का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया। साफ है कि खेल कैटेगरी का लाइसेंस यहां हथियार रखने और कारतूस खरीदने की खुली छूट बन चुका था।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢



🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Collector Kaushlendra Vikram Singh | IAS Kaushlendra Vikram Singh | शूटिंग कारतूस



Tags:
  • Collector Kaushlendra Vikram Singh
  • आईएएस कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • शूटिंग कारतूस
  • भोपाल में 3 लाख कारतूस गायब