BJP नेता की सीलिंग जमीन केस में कॉलोनी सेल को झटका, संभागायुक्त कोर्ट से स्टे

Sanjay Gupta | Jul 21, 2026, 21:27 IST
जमीन सीलिंग केस
बीजेपी के पूर्व विधायक जीतू जिराती के करीबी और पूर्व पार्षद पति नीलेश चौधरी के परिवार की 200 करोड़ की स्वास्तिक ग्रेंड कॉलोनी की विकास मंजूरी में नया मोड़ आ गया। संभागायुक्त इंदौर की कोर्ट ने कलेक्टर के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।

Indore. पूर्व विधायक जीतू जिराती के करीबीबीजेपी नेता नीलेश चौधरी और उनके परिवार की हातोद के सोनगीर की 17 हेक्टेयर जमीन में सीलिंग का पेंच फंसने के बाद नया मोड़ आ गया है। इस केस में कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर अपर कलेक्टर कॉलोनी सेल रिंकेश वैश्य ने विकास मंजूरी रद्द कर दी थी। द सूत्र ने पूरे मामले का खुलासा किया था। अब इसमें नया पेंच आ गया है।



हाईकोर्ट और संभागायुक्त में लगी थी केविएट

विकास मंजूरी रद्द होने के बाद से ही इसमें भूस्वामी चौधरी परिवार और डेवलपर्स शरद गुप्ता व अन्य स्टे लेने में जुट गए थे। वहीं कलेक्टर के आदेश पर कॉलोनी सेल ने संभागायुक्त कार्यालय में और हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दी थी।



संभागायुक्त कोर्ट में आधे घंटे चली बहस

इस मामले में मंगलवार को संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की कोर्ट में आधे घंटे बहस चली। कॉलोनाइजर की ओर से पूर्व एडिशनल एजी विश्वजीत जोशी थे तो वहीं शासन की ओर से खुद कॉलोनी सेल की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रोशनी पाटीदार थी। इसमें लंबी बहस हुई इसके बाद देर शाम इसमें आदेश हुए। भू स्वामी की ओर से बताया गया कि यह राजस्व कोर्ट के आदेश से सीलिंग मुक्त हो गई थी लेकिन राजस्व रिकार्ड नहीं होना प्रशासन की चूक है।



कलेक्टर के आदेश पर लगाई रोक

इस मामले में संभागायुक्त कोर्ट ने फिलहाल कलेक्टर के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। इस मामले में कॉलोनी सेल से पूरी फाइल और रिकार्ड बुलाए गए हैं। साथ ही इसमें अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई है। इसमें अंतिम फैसला दिया जाएगा।



चार साल रिकॉर्ड में सीलिंग ही दर्ज रही है

इस जमीन के विविध सर्वे नंबर में से सर्वे नंबर 12 जो सबसे बड़ा होकर 4.410 हेक्टेयर का है, वह चार साल तक सीलिंग ही था। यह सर्वे नंबर साल 2006-10 के दौरान सीलिंग के रूप में ही दर्ज रहा है। इसके बाद हातोद तहसील से हुए आदेश क्रमांक 009/बी-121/2010-11 के तहत इसे 8 दिसंबर 2010 को सीलिंग से हटाकर निजी किया गया। निजी करते हुए इसे नीलेश के पिता बाबुलाल चौधरी के नाम पर दर्ज किया गया।



चौधरी परिवार और डेवलपर्स

इस जमीन के विविध सर्वे नंबर चौधरी परिवार के सदस्यों के नाम पर है। इसमें बाबूलाल चौधरी के साथ ही नीलेश चौधरी, उनकी पत्नी द्रौपदी व अन्य है। वहीं डेवलपर्स में स्वास्तिक ग्रांड डेवलपर्स फर्म में पत्नी मनोरमा गोयल पति डीएल गोयल 36 फीसदी की पार्टनर है। इसमें शरद गुप्ता, दीपक टेगे, रौनक अग्रवाल भी पार्टनर है।



ये खबरें भी पढ़ें...

BJP के पूर्व विधायक जीतू जिराती के करीबी नेता नीलेश ने 200 करोड़ की सीलिंग जमीन पर ली विकास मंजूरी



इंदौर बीजेपी ने जीतू जिराती के खास अंकित परमार को दिया नोटिस, कालिख पोतने वाले मिलाप मिश्रा का भी करीबी



कारोबारी ज्यादा, राजस्व ज्यादा, फिर इंदौर में GST ट्रिब्यूनल क्यों नहीं- कोर्ट



दिल्ली के आंदोलन की आंच, इंदौर में भी सुलगी, 23 जुलाई को युवा न्याय यात्रा होगी



Tags:
  • बीजेपी नेता
  • पूर्व विधायक
  • सीलिंग
  • जमीन
  • संभागायुक्त
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • जीतू जिराती
  • संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े