इंडेक्स के भदौरिया, रुचि सोया, विनय छजलानी सहित कई बकायादारों पर लाखों डायवर्सन टैक्स बाकी

Sanjay Gupta | Mar 18, 2026, 15:26 IST
indore administration diversion tax recovery defaulters list action
वित्तीय साल समाप्ति के पहले जिला प्रशासन ने डायवर्सन टैक्स की वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इंदौर जिला प्रशासन की लिस्ट में कई बड़े बकायादारों के नाम शामिल हैं।

इंदौर जिला प्रशासन ने डायवर्सन टैक्स की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसके लिए सभी एसडीएम को कुर्की के लिए निर्देश दिए हैं। तहसीलदारों की टीम इनकी लिस्ट बनाकर वसूली के लिए तकाजा कर रही है। बड़े बकायादारों की लिस्ट बनाई गई है, जिसमें शहर के कई रसूखदार शामिल हैं।



यह हैं बड़े बकायादार

  • बड़े बकायादारों की बात करें तो सबसे बड़े बकायादार में श्रृद्धा एस्टेट है, जो विनय छजलानी की है। इस पर एक करोड़ 21 लाख का टैक्स बकाया है।
  • मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए इंडेक्स कॉलेज के सुरेश सिंह भदौरिया की मयंक वेलफेयर सोसायटी पर 53 हजार और 30 हजार का टैक्स बाकी है।
  • रुचि सोया के तलावली चांदा की संपत्ति पर 25 लाख 49 हजार रुपए का टैक्स बाकी है।
  • ब्रिलियंट रियलिटी पर कनाडिया में 37 लाख का टैक्स बाकी है।
  • एरान डेवलपर्स पर पांच लाख का टैक्स बाकी है।
  • जेएसएम डेवकान पुष्पेंद्र पर 46 लाख से ज्यादा का टैक्स बाकी है।
  • संजय लुणावत पर 22 लाख से ज्यादा का टैक्स बाकी है।

जूनी इंदौर तहसील में ज्यादा राशि

तहसील के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा वसूली सात करोड़ से ज्यादा की जूनी इंदौर तहसील में निकाली गई है। वहीं मल्हारगंज तहसील में पांच करोड़ से ज्यादा वसूली निकली है। महू में करीब तीन करोड़ की, तो काडिया में सवा करोड़ की वसूली निकली है।



15 दिन में होगी रोज कुर्की

कलेक्टर ने हाल ही राजस्व अधिकारियों की बैठक में भी साफ निर्देश दे दिए हैं कि टैक्स बकाया वसूली पर ध्यान दिया जाए। वित्तीय साल समाप्त होने से पहले लक्ष्य पाया जाए। इसके लिए कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाए।



ये खबर भी पढ़िए...



जज के सिर पर गिरा सिलिंग फैन , इंदौर कोर्ट में मच गई अफरा-तफरी



इंदौर न्यूज: इलेक्ट्रिक वाहन कितने खतरनाक? भारत के बड़े हादसे और सुरक्षा के नियम



इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 7 की मौत



इंदौर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के आदेश



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • इंदौर कलेक्टर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • रुचि सोया
  • सुरेश सिंह भदौरिया