इंदौर में BJP नेता कमाल के बेटे माज ने अब महिला वकील को एसिड अटैक और जान से मारने की दी धमकी

Sanjay Gupta | Aug 06, 2025, 10:59 IST
indore-bjp-leader-son-threatens-female-lawyer-with-acid-attack-and-death
बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान पर एक महिला वकील ने एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला वकील माधवी जाधव ने इंदौर के आज़ादनगर थाने में शिकायत दी।

इंदौर में बीजेपी नेता कमाला खान का बेटा माज खान जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अपनी हरकतों पर आ गया है। एक महिला वकील ने उसके खिलाफ आज़ाद नगर थाने में शिकायत दी है। इसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लेकिन मुश्किल से पुलिस ने इस शिकायत को लिया और फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने माज को संदिग्ध पाउडर तस्करी के दौरान पकड़ने की कोशिश की थी, तब माज ने सिपाहियों की बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस पर उस पर केस हुआ लेकिन दो दिन में ही कोर्ट से जमानत हो गई।



महिला वकील ने यह की है शिकायत

db1cce23-af9


b1f247f4-65d


खबर यह भी...पुलिस पर कार चढ़ाने वाले BJP नेता के बेटे माज खान को जमानत, ड्यूटी पर पुलिस का वर्दी नहीं पहनना बना कारण



क्यों धमका रहा है माज, पीड़िता कौन है

वकील ने बताया कि पीड़िता के जरिए दुष्कर्म का केस माज ने ही अपने हित के लिए केस कराया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो रहा था जो माज नहीं चाहता था। इसलिए उसने पहले जुलाई में मुझे धमकाया और दबाव बनाया और अब फिर धमका रहा है।





शॉर्ट में समझें बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे का पूरा मामला

  1. महिला वकील को धमकी: बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान ने महिला वकील माधवी जाधव को एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दी।
  2. शिकायत दर्ज: माधवी जाधव ने माज के खिलाफ आज़ादनगर थाने में शिकायत दी, जिसमें फोन पर धमकियां देने का आरोप लगाया गया।
  3. धमकी का कारण: माज ने वकील को दुष्कर्म केस की पैरवी करने से रोकने के लिए धमकाया था, क्योंकि वह मामले में समझौता नहीं चाहता था।
  4. बीजेपी मंत्री का समर्थन: वकील का आरोप है कि माज को बीजेपी के मंत्री का समर्थन प्राप्त है, जो पुलिस पर दबाव बनाता है।
  5. पुलिस की निष्क्रियता: माज पर कई आरोप हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक उसे कोई बड़ी सजा नहीं दी, और माज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

महिला वकील बोली बीजेपी मंत्री के दबाव में पुलिस

महिला वकील ने द सूत्र से बात में खुलकर कहा कि माज को बीजेपी के मंत्री का खुलकर समर्थन है। वह उनका नाम लेकर खुलकर कहता है कि अभी उनसे फोन करवा देता हूं। इसके चलते पुलिस भी दबाव में रहती है। इतने कांड हो चुके हैं लेकिन माज पर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। ड्रग केस में भी दो दिन में जेल से बाहर आ गया। वह पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने तक की हिम्मत रख रहा है। इसके जैसे अपराधी पर रासुका होना चाहिए, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मेरे आवेदन को लेने में ही इनकार कर दिया था और बड़ी मुश्किल से यह आवेदन लिया, जबकि महिला और वह भी वकील को माज ने धमकी दी है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢



🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Indore BJP | MP Political News | Mp latest news | Indore News MP Crime MP Crime News



Tags:
  • Indore News
  • Indore BJP
  • बीजेपी नेता कमाल खान
  • MP Political News
  • MP Crime News
  • Mp latest news
  • माज खान