इंदौर में कॉलोनाइजर के यहां हथियार सहित गुंडे भिजवाए, बीजेपी युवा मोर्चा के नेता धीरज ठाकुर के खिलाफ शिकायत

Sanjay Gupta | Jul 25, 2025, 11:19 IST
DHEERAJ THAKUR BJP INDORE
इंदौर में एक कॉलोनाइजर ने बीजेपी युवा मोर्चा के नेता धीरज ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ठाकुर के साथियों ने उसे धमकाया।

इंदौर में जमीन संबंधी अपराधों की लंबी फेहरिस्त है और इसमें कई बार नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। हाल ही में बिल्डर गोधा ने इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के करीबी पर आरोप लगाए थे। अब बीजेपी युवा मोर्चा के नेता धीरज ठाकुर के खिलाफ शिकायत हुई है। बता दें कि धीरज भाजपा युवा मोर्चा में नगर महामंत्री पद पर हैं।



कॉलोनाइजर के यहां घर में घुसकर धमकाया

a5db25d5-023


खबर यह भी...इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर दोगुना हुआ इनाम, हाईकोर्ट में पड़ चुकी है फटकार



जमीन देने के लिए बना रहे दबाव

इस जमीन को हथियाने के लिए ही लगातार दबाव बनाया जा रहा है। डोसी ने पुलिस को बताया कि जमीन नहीं देने पर धीरज ठाकुर के कहने पर ही यह गुंडे उनके यहां आए थे और धमकाया गया। इन गुंडों ने डोसी को चेतावनी दी कि वह धीरज की बात मान ले नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी जब्त किए हैं। उधर धीरज का कहना है कि उनके द्वारा किसी को नहीं धमकाया गया है। ना ही कहीं गुंडे भेजे हैं। जिस जमीन की बात हो रही है वह उनके रिश्तेदारों की है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Indore Latest News | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | जमीन विवाद | Indore BJP‍



Tags:
  • Indore BJP
  • जमीन विवाद
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp latest news
  • Indore Latest News