इंदौर दबंग दुनिया के सीईओ मजुपुरिया को जमानत, कोर्ट में आया वाधवानी के कारण की गिरफ्तारी

Sanjay Gupta | May 07, 2025, 13:35 IST
indore-ceo-pankaj-majupuria-granted-bail-gst-case
इंदौर के दबंग दुनिया समाचार पत्र के सीईओ पंकज मजुपुरिया को जीएसटी चोरी के मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें 1 मई को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन जिला कोर्ट ने अब उन्हें जमानत दे दी।

जीएसटी में 500 करोड़ की ड्यूटी चोरी के संबंध में डीजीजीआई की कार्रवाई में घिरे किशोर वाधवानी ने अपने कर्मचारियों को उलझाने में भी कोई कसर नहीं रखी है। एक मई को दबंग दुनिया समाचार पत्र के सीईओ पंकज मजुपुरिया को इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें अब जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है और इस दौरान उनकी गिरफ्तारी का कारण सिर्फ किशोर वाधवानी का होना सामने आया।



इसलिए हुए वाधवानी के कारण गिरफ्तार

खबर यह भी...किशोर वाधवानी केस में इंदौर पुलिस पर DGGI के गंभीर आरोप, कोर्ट में किया ये खुलासा



वाधवानी के आपराधिक रिकॉर्ड भी लिस्ट आई सामने

d01f92b8-6ec


42f9abc8-c0e


वहीं वाधवानी के मामले में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न केस की भी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में पेश की है। इसमें बताया गया कि किशोर वाधवानी पर यह केस हैं-



  • अपराध क्रमांक 902/11- बाणगंगा थाने में 392, 342, 506, 394 धाराएं
  • अपराध क्रमांक 321/21- विजयनगर थाना, धारा 377, 366, 34
  • अपराध क्रमांक 188/18- एमपी नगर भोपाल- 377, 366, 34
  • अपराध क्रमांक 381/20- एमपी नगर भोपाल- 294, 506 और 344
  • अपराध क्रमांक 631/20- एमपी नगर भोपाल- 354, 506, 34 धारा

वाधवानी पर इस तरह फर्जीवाड़े के आरोप

किशोर और नीतेश वाधवानी पर 500 करोड़ की जीएसटी चोरी के साथ आरोप है कि इन्होंने सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। सर्कुलेशन केवल 6-8 हजार कॉपी थी जिसे 60 हजार से एक लाख प्रति दिन दिखाया गया और सरकार से विविध छूट और लाभ लिए गए। साथ ही फर्जी इनवाइस जारी हुए और फर्जी विज्ञापन बताकर अपने अन्य धंधे की कमाई और जीएसटी चोरी की राशि को इन फर्जी इनवाइस और विज्ञापनों के जरिए नंबर एक में तब्दील किया गया। जबकि अखबार में कोई ऐसे विज्ञापन प्रकाशित ही नहीं हुए। इस तरह करोड़ों की आय इनवाइस के जरिए मिलना दिखाई गई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



दबंग दुनिया प्रा.लि | Indore News | MP News | गुटखा किंग किशोर वाधवानी | Kishore Wadhwani



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Kishore Wadhwani
  • किशोर वाधवानी
  • दबंग दुनिया प्रा.लि
  • गुटखा किंग किशोर वाधवानी