इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू और दीपक शर्मा दोनों को किया रिलीव

Sanjay Gupta | Jul 30, 2025, 14:47 IST
indore collector ashish singh Relieves Senior District Registrars Amresh Naidu and Deepak Sharma
इंदौर कलेक्टर ने पंजीयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, अमरेश नायडू और दीपक शर्मा को 30 जुलाई से तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया है। क्या है पूरा मामला...आइए जानते हैं

पंजीयन विभाग इंदौर में करीब एक साल से चल रही वरिष्ठ अधिकारियों की लड़ाई के बीच इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ा आदेश जारी कर दिया। इसमें वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू और दीपक शर्मा दोनों को ही तत्काल प्रभाव से 30 जुलाई को ही रिलीव होने का आदेश दे दिया है।



यह दिया गया आदेश

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश में कहा कि अमरेश नायडू प्रभारी वरिष्ठ जिला पंजीयक इंदौर 2 का प्रशासकीय आधार पर ट्रांसफर इंदौर हो गया है। वहीं प्रभारी वरिष्ठ जिला पंजीयक इंदौर 1 दीपक शर्मा का ट्रांसफर भी देवास में हो चुका है। दोनों को 30 जुलाई को दोपहर के पूर्व भारमुक्त किया जाता है।



d6b342fe-ae5


3fd21e1a-e54


खबर यह भी...इंदौर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रतिबंधात्मक धारा में कलेक्टर के आदेश



क्या है दोनों के बीच का विवाद

दीपक शर्मा की इंदौर में नियुक्ति वरिष्ठ जिला पंजीयक के बतौर हुई। बाद में अमरेश नायडू भी इंदौर आ गए। दोनों के बीच विवाद चला कि वरिष्ठ कौन और प्रशासनिक रूप से विभाग का प्रमुख इंदौर में कौन है। इसी दौरान जून 2024 में तत्कालीन आईजीआर शेलवेंद्रन के समय नायडू को यह प्रभार देने के आदेश हुए। इसी के बाद दोनों अधिकारियों के बीच लगातार विवाद बढ़ते गए। मामला हाईकोर्ट तक गया। आखिरकार पंजीयन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए सभी वरिष्ठ जिला पंजीयकों को अपने पंजीययन क्षेत्र का प्रमुख बनाने का कार्यालयीन आदेश जारी किया। लेकिन लगातार शिकवा-शिकायतों का दौर जारी रहा। इसके बाद शासन ने पहले दीपक शर्मा का ट्रांसफर आदेश किया और फिर नायडू का। अब कलेक्टर ने दोनों को ही रिलीव कर दिया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Indore Collector Ashish Singh | Indore Latest News | Mp latest news‍



Tags:
  • Indore Collector Ashish Singh
  • Mp latest news
  • Indore Latest News
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू