इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का बड़ा फैसला- तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में लगेंगे सीसीटीवी, खुद रखेंगे नजर

Sanjay Gupta | May 29, 2025, 11:37 IST
indore-collector-decision-install-cctv-in-tehsildar-sdm-courts
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सभी राजस्व कोर्ट के सुनवाई चेंबर में एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इंदौर जिला प्रशासन कलेक्टोरेट में पारदर्शिता और नियमित सुनवाई के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। मप्र में संभवतः यह पहला फैसला होगा। इसके जरिए राजस्व कोर्ट (एसडीएम और तहसीलदार) की लाइव मॉनीटरिंग होगी।



कलेक्टर यह करने वाले हैं, लगेंगे सीसीटीवी

खबर यह भी...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने रिंकेश वैश्य को दिए अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा और गौरव बैनल के काम



मध्यस्थों के सक्रिय होने और शिकायतों के चलते फैसला

इंदौर में हाल ही में नायब तहसीलदार और पटवारी का मध्यस्थ के साथ मिलकर 50 लाख की रिश्वत का केस सामने आया था। वहीं लगातार शिकायतें आ रही हैं कि मध्यस्थ सक्रिय हैं और तहसीलों में लोग परेशान हैं, समय पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और बेवजह तारीख बढ़ाई जाती है। इन सभी को देखते हुए कलेक्टर ने यह फैसला लिया है।



पब-बार में लगवाए सीसीटीवी के असर के बाद यह फैसला

कुछ महीने पहले बार-पब के लगातार देर रात चलने की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने सभी जगह यह सीसीटीवी लगवाए थे और इसकी लाइव फीड आबकारी कंट्रोल रूम में दी थी। यहां से नजर रखी जाती है जिसके बाद इनके देर रात चालू रहने की समस्या कंट्रोल हुई है और यह भी एआई बेस्ड है और रात 12.05 बजे ही शुरू होते हैं, इसके पहले नहीं।



खबर यह भी...इंदौर मेट्रो में 1 हफ्ते फ्री सफर, कहां से मिलेगी टिकट, कितनी दूरी, कैसा होगा कोच जानें सबकुछ



राजस्व में ट्रांसपरेंसी के लिए यह भी कर चुके फैसला-

  • इंदौर कलेक्टर इसके पहले संवाद कक्ष बना चुके हैं, जहां रैंडम आधार पर फरियादी को कॉल जाता है और फीडबैक लिया जाता है। इसके आधार पर कई पटवारियों के खिलाफ जांच बैठ चुकी है
  • पटवारियों को रैंडम आधार पर ट्रांसफर आदेश कर चुके हैं, इससे इनकी सभी की तहसील बदली जा चुकी है
  • लंबित केस की लगातार निगरानी हो रही है और बिना वजह कोर्ट केस आगे बढ़ाने पर तहसीलदारों के खिलाफ जांच के आदेश हो चुके हैं
  • हाल ही में 50 लाख की रिश्वत मांगे जाने के आरोप में नायब तहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई की गई है।

NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links

MP News | Indore News | CCTV Camera | इंदौर कलेक्टर आदेश



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • CCTV Camera
  • पटवारी
  • एसडीएम
  • तहसीलदार
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • इंदौर कलेक्टर आदेश