इंदौर के रेस्त्रां में पति संग खाना खाने गईं कांग्रेस पार्षद को पीटा
Sanjay Gupta | Dec 10, 2024, 12:15 IST
thesootr
इंदौर में कांग्रेस की महिला पार्षद वार्ड 46 की शैफू कुशवाहा और उनके पति आकाश को चार लोगों में जमकर पीट दिया। इसमें तीन युवक और एक युवती बताए जा रहे हैं।
इंदौर में कांग्रेस की महिला पार्षद (वार्ड 46) शैफू कुशवाहा और उनके पति आकाश को चार लोगों ने जमकर पीट दिया। इसमें तीन युवक और एक युवती बताए जा रहे हैं। मामला रेस्त्रां में खाना खाने के दौरान हुआ। विजयनगर पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया है लेकिन अभी आरोपी अज्ञात हैं।
इस तरह हुआ विवाद
रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को हाईकोर्ट से मिली जमानत
हम कांग्रेस के, तो वो बोले हम बीजेपी के
thesootr
विवाद के दौरान पार्षद ने अपना परिचय भी दिया कि वह कांग्रेस से पार्षद है। इस पर चारों ने भी जोश दिखाते हुए कहा कि हम भी बीजेपी के लोग हैं। इसके बाद और मारपीट कर दी। बाद में स्टॉफ ने आकर बीच-बचाव किया। इस दौरान चारों वहां से निकल गए। अपनी बाइक भी वहीं छोड़ गए। रात में सभी पुलिस थाने पहुंचे। वहीं पार्षद राजू भदौरिया व उनके साथ कई लोग भी थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक