राजा रघुवंशी के भाई के आरोप, शिलांग में पहले भी गायब हुए कपल, पुलिस दबा देती है मामले

Rohit Sahu | Jun 05, 2025, 15:16 IST
shillong couple indore case
इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग पहुंचे कपल राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी में अब नया मोड़ सामने आया है। राजा के भाई का दावा है कि शिलांग में कपल पहले भी इसी तरह गायब हुए हैं।

इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी केलापता होने की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। कपल हनीमून के लिए शिलांग गए थे। राजा की मौत हो चुकी है और सोनम लापता है। राजा का शव बुधवार को इंदौर पहुंचा। अब घटना को लेकर राजा के भाई विपिन ने कई बड़े खुलासे किए हैं।



पहले समझिए मामला क्या है

राजा और सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव शिलांग की गहरी खाई से बरामद हुआ। दोनों के मोबाइल उसी दिन से बंद थे। इसके बाद शव इंदौर पहुंचा। वहीं सोनम की तलाश जारी है।



विपिन का दावा- पहले भी गायब हुए कपल

पहलगाम छोड़ शिलांग गए थे

कपल के परिजनों ने बताया कि राजा और सोनम पहले पहलगाम जाने वाले थे, लेकिन दोनों ने आतंकी घटना के चलते अपना प्लान बदला। इसके बाद उन्होंने शिलांग और असम का प्लान बनाया और रवाना हो गए।



यह भी पढ़ें....इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में



परिजनों की मांग- हो निष्पक्ष CBI जांच

राजा के परिजनों ने CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही और केस दबाने की कोशिश कर रही है। पुलिस घंटों के हिसाब से काम कर रही है। संदिग्धों से भी कोई पूछताछ नहीं की गई है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



इंदौर राजा सोनम केस | indore raja case | राजा रघुवंशी | MP News | Indore



Tags:
  • MP News
  • Indore
  • indore raja case
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी