इंदौर से देवास जाने वाले वाहन रात 12 से 7 बजे तक होंगे डायवर्ट, सर्विस रोड पर काम शुरू
इंदौर से देवास मार्ग पर लग रहे महाजाम से काफी राहत मिल गई है। दो दिन बाद जागे एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर अब काम शुरू करा दिया है। इसके पहले शनिवार को दोपहर से रात तक इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह मौके पर ही रहे। उनके साथ सभी अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को ठीक करते हुए महाजाम को खुलवाया। वहीं सर्विस रोड पर काम शुरू होने से रात को इंदौर से देवास जाने में मार्ग डायवर्ट हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में बनेंगे 2 ग्रीनफील्ड लिंक रोड... 418 करोड़ रुपए होंगे खर्च
इंदौर से देवास रात में अर्जुन बड़ौद हिस्से में बंद-
डीएसपी चौधरी ने बताया कि इंदौर देवास रोड पर रात 12:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
इसमें इंदौर से देवास की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन MR-11 से देवास नाका होते हुए अरविंदो अस्पताल सांवेर से शिप्रा किया गया। इसके अतिरिक्त छोटे वाहन व्यास खेड़ी रोड से देवास की ओर डाइवर्ट किए गए। रविवार रात भी यही व्यवस्था रात 12:00 से सुबह 7:00 तक लागू रहेगी। हालांकि देवास से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग रात को चालू रहेंगे। अभी उस हिस्से की सर्विस रोड पर काम नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार काम शनिवार रात से शुरू हुआ है, इसमें दो-तीन दिन लगेंगे।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मांगी टोल से मुक्ति
इंदौर-देवास मार्ग की खराब हालत को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा गया। इसमें यह जानकारी दी गई कि मालवाहक ट्रकों में लोड सामान खराब हो रहा है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। अन्य रास्ते से जाने में डीजल और टोल का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि जब इस मार्ग पर नियमित रूप से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो सड़क की हालत अत्यंत जर्जर क्यों है? यह पत्र मैनेजिंग कमेटी सदस्य, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC), नई दिल्ली और पूर्व अध्यक्ष, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सीएल मुकाती के जरिए लिखा गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
Indore | dewas | dewas road news | रुट डायवर्जन | Route Diversion | Toll Tax | सड़क सुरक्षा | Madhya Pradesh | MP News