इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा, ऑफिस सील

Sanjay Gupta | Jun 17, 2025, 10:15 IST
Nigam nagar indore eow
EOW ने इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में छापेमार कार्रवाई की है की।

इंदौर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी का मुख्य कारण वित्तीय अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। सुबह से ही EOW की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, और नगर निगम परिसर के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।



EOW की कार्रवाई का कारण

खबर यह भी..इंदौर नगर निगम के स्लाटर हाउस पर 'द सूत्र' के खुलासे के बाद विधायक पटेल ने चलवाया बुलडोजर



पहले भी लग चुके हैं आरोप

चेतन पाटील कई वर्षों से नगर निगम के उद्यान विभाग में कार्यरत थे, और इस दौरान उन पर विभिन्न गंभीर आरोप लग चुके हैं। दावा है कि सालों से नगर निगम में कार्यरत पाटील ने पिछले कुछ वर्षों में अपने संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि की थी, जिससे उन पर संदेह और सवाल उठने लगे थे। इसी संदर्भ में, EOW ने उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई और आज इसे अंजाम दिया।



पाटील का कार्यालय सील

EOW की टीम नगर निगम की नई बिल्डिंग में भी पहुंची और वहां स्थित पाटील के कार्यालय को सील कर दिया। इस कदम से नगर निगम में चल रही वित्तीय जांच पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नगर निगम में यह पहली बार नहीं है कि किसी अधिकारी पर इस प्रकार के आरोप लगे हैं। हाल ही में कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧




thesootr links

Indore EOW | इंदौर नगर निगम | आय से अधिक संपत्ति केस | Indore News | MP News | action EOW | EOW की छापेमारी





Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore EOW
  • मध्य प्रदेश
  • आय से अधिक संपत्ति
  • आय से अधिक संपत्ति केस
  • action EOW
  • आर्थिक अपराध शाखा
  • EOW की छापेमारी