इंदौर नगर निगम के स्लाटर हाउस पर 'द सूत्र' के खुलासे के बाद विधायक पटेल ने चलवाया बुलडोजर

Sanjay Gupta | Jun 03, 2025, 21:34 IST
Share
MLA Patel bulldozer
MLA Patel bulldozer

बीजेपी विधायक पटेल ने कहा कि यहां खुलने वाले बूचड़खाने के काम का बंद कराया है। ग्रामीणों में काफी रोष है और उन्होंने यहां तोड़फोड़ की है। इसके पहले संघ के प्रमुख लोगों ने रैली भी निकाली और अधिकारियों को इसके विरोध में ज्ञापन दिया है।

MP News: इंदौर नगर निगम के स्लाटर हाउस पर किए गए खुलासे के बाद मंगलवार को बवाल हो गया। विधायक देपालपुर मनोज पटेल ने मौके पर पहुंचकर जबरदस्त विरोध किया और मौके पर बुलडोजर भी आ गए। वहां खड़ी हो रही दीवारें तोड़ दी गई।

56819cf0-ae4
56819cf0-ae4


यह बोले विधायक पटेल

बीजेपी विधायक पटेल ने कहा कि यहां खुलने वाले बूचड़खाने के काम का बंद कराया है। ग्रामीणों में काफी रोष है और उन्होंने यहां तोड़फोड़ की है। इसके पहले संघ के प्रमुख लोगों ने रैली भी निकाली और अधिकारियों को इसके विरोध में ज्ञापन दिया है। यह स्लाटर हाउस का काम 2018-19 में भी हुआ था तब इसे रोक दिया गया था, लेकिन अब पता चला कि यह फिर से खुल रहा है। यहां बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी गई है। हम यहां किसी भी हाल में स्लाटर हाउस नहीं खुलनें देगे।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान

हिंदू संगठन ने बताया सनातन धर्म के खिलाफ

संगठनों द्वारा इस मामले में 3 जून मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया और रैली निकाली गई। बाद में कलेक्टर के नाम पर एसडीएम देपालपुर, तहसीलदार और टीआई बेटमा के नाम पर ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया किया यह बूचड़खाना सनातन धर्म के खिलाफ है। इसमें पशु वध करने का काम किया जाएगा। गो वंश के अवशेष यहां-वहां फेंके जाएंगे, जिससे साम्प्रदायिक तनाव होगा। पास में ही गंभीर नदी है, जिससे जलापूर्ति होती है, इससे पानी भी प्रदूषित होगा। विरोध के बाद भी यहां यह काम किया जा रहा है और मंजूरी दी जा रही है। इसे तत्काल रोका जाए। तय समय में फैसला नहीं लिया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर से शिलांग घूमने गए राजा रघुवंशी का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, परिजन बोले उसे फेंका गया

एमआईसी मेंबर शुक्ला ने किया था गुपचुप दौरा

इंदौर नगर निगम एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला कुछ अन्य साथियों को लेकर जमीन देखने के लिए कुछ दिन पहले लेकर गए। इस दौरान वहां पर नगर निगम का बोर्ड लगवाया। इसमें लिखा था- मीटर प्रोसेसिंग यूनिट रन बाय इंदौर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन। स्लाटर हाउस को नया टेक्निकल नाम दिया गया है, ताकि लोग इसे लेकर विरोध नहीं करें।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव अगस्त में 21 नहीं 7 पदों पर ही होंगे, संविधान मुताबिक होगी प्रक्रिया पूरी

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में गुटखा किंग किशोर वाधवानी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरे साथ मारपीट हुई अपहरण की कोशिश

कांग्रेस सरकार के समय टेंडर होने की बात

बताया जा रहा है कि इस स्लाटर हाउस के लिए टेंडर कांग्रेस सरकार के समय हुआ था और मंजूर खान (पूर्व पार्षद सादिख खान के भाई और इन पर 11 केस दर्ज है) ने यह काम हाथ में लिया है। इसके बाद जमीन को लेकर विवाद आया वहीं बीजेपी सरकार के समय स्लाटर हाउस को लेकर विवाद उठने की बात होने से इसे टच नहीं किया गया, लेकिन अब फिर टेंडर लेने वाले सक्रिय हुए और बीजेपी पार्षद और एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला ने इसमें तेजी से मदद की। इसके बाद काम शुरू हो गया। लेकिन 'द सूत्र' के खुलासे के बाद विरोध शुरू हो गया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • मनोज पटेल
  • देपालपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा