इंदौर में गुटखा किंग किशोर वाधवानी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरे साथ मारपीट हुई अपहरण की कोशिश
Vishwanath Singh | Jun 03, 2025, 13:29 IST
The Sootr
घटना के बाद गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी ने जूनी इंदौर पुलिस को शिकायत की है। शिकायत में वाधवानी ने कहा है कि महेश अग्रवाल और सौरभ अवस्थी सहित कुछ और लोगों के नाम बताए हैं।
इंदौर में गुटखा किंग किशोर वाधवानी अब पुलिस की शरण में पहुंच गया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और बंदूक दिखाकर मुझे धमकाया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर में वाधवानी के साथ कुछ लोगों ने झूमाझटकी कर मारपीट की थी। साथ ही उसका अपहरण कर कार में बैठाने का प्रयास किया था।
घटना के बाद गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी ने जूनी इंदौर पुलिस को शिकायत की है। शिकायत में वाधवानी ने कहा है कि महेश अग्रवाल और सौरभ अवस्थी सहित कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। शिकायत में यह आरोप लगाए गए हैं कि इन लोगों ने मेरे गनमैन से बंदूक छीनी, बंदूक दिखाकर धमकाया और मारपीट की।
गुटखा कारोबारी वाधवानी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि यूपी के पान मसाला कारोबारी किसी व्यक्ति से वाधवानी ने कत्थे व पान मसाले का माल कुछ महीने पहले बुलवाया था। उसका बिल 11 करोड़ रुपए का वाधवानी को दिया गया। इस पर वाधवानी का कहना था कि जो माल मुझे मिला है वह 11 नहीं, बल्कि केवल 5 करोड़ रुपए का ही था। यह बात वाधवानी साेमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी कहते नजर आ रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें...UIDAI Internship छात्रों को दे रहा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका, 10 जून तक करें आवेदन
सूत्रों के मुताबिक व्यापारी से माल लेने के बाद वाधवानी उसका फोन ही नहीं उठा रहे थे। बताते हैं कि वाधवानी एक ही नंबर ज्यादा दिन तक नहीं चलाते हैं। वे जल्दी–जल्दी अपना नंबर बदल लेते हैं। इसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई। माल देने के बाद व्यापारी की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसके कारण वह काफी परेशान चल रहा था।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में कहां अटकी प्रमोशन की गाड़ी ? कब, कहां, कैसे, किसने अटकाया रोड़ा ?
वाधवानी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यूपी का व्यापारी अपने साथ 3 गाड़ी भरकर लोगों को साथ लेकर आया था। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियों में देखा गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वाधवानी को अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया और मारपीट की।
यह खबर भी पढ़ें...🔴News Strike Live: क्या Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से कांग्रेस संगठन में आएगी कसावट ?
बताया जाता है कि वाधवानी जब अपनी कार से कहीं जाने के लिए निकले तो यूपी से आए व्यापारी उनके पीछे लग गए थे। वाधवानी की कार ने जैसे ही चौराहे से टर्न लिया तो व्यापारी ने अपनी कार को वाधवानी की कार के आगे और पीछे लगाकर घेर लिया। इसके बाद वे काफी देर तक अपनी कार में ही बैठे रहे, लेकिन जब कुछ देर बाद वे बाहर निकले तो व्यापारी ने उन्हें घेर लिया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में आठवीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, एक महिला और पुरुष शामिल
जूनी इंदौर पुलिस को वाधवानी ने यह की है शिकायत
The Sootr
मारपीट और अपहरण के पीछे की यह है असल कहानी
यह खबर भी पढ़ें...UIDAI Internship छात्रों को दे रहा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका, 10 जून तक करें आवेदन
व्यापारी का फोन नहीं उठा रहे थे वाधवानी
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में कहां अटकी प्रमोशन की गाड़ी ? कब, कहां, कैसे, किसने अटकाया रोड़ा ?
यूपी से 3 गाड़ियां भरकर आए थे लोग
यह खबर भी पढ़ें...🔴News Strike Live: क्या Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से कांग्रेस संगठन में आएगी कसावट ?
घर से निकलते ही घेर लिया था वाधवानी को
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में आठवीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, एक महिला और पुरुष शामिल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari