UIDAI Internship छात्रों को दे रहा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका, 10 जून तक करें आवेदन

Kaushiki | Jun 03, 2025, 13:17 IST
Share
UIDAI इंटर्नशिप
UIDAI इंटर्नशिप

UIDAI इंटर्नशिप 2025 में तकनीकी, कानूनी, मीडिया और प्रबंधन क्षेत्रों के छात्र भाग लेकर डिजिटल पहचान मैनेजमेंट में एक्सपीरियंस गेन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए स्टाइपेंड भी मिलेगा।

UIDAI भारत सरकार की एक संस्था है जो आधार नंबर देती है और डिजिटल पहचान संभालती है। UIDAI 2025 में छात्रों के लिए इंटर्नशिप का आयोजन करने जा रही है।

इस इंटर्नशिप में छात्र अलग-अलग काम सीख सकते हैं जैसे तकनीक, कानून, मीडिया और मैनेजमेंट। यह इंटर्नशिप उनके भविष्य के लिए बहुत मददगार हो सकती है। एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए 20 हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

UIDAI क्या है

UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के अधीन एक वैधानिक प्राधिकरण है।यह आधार संख्या जारी करता है और डिजिटल पहचान प्रबंधन के क्षेत्र में लेटेस्ट तकनीक का यूज करता है।

ये खबर भी पढ़ें... Wipro Summer Internship छात्रों को दे रहा अपने सॉफ्टवेयर स्किल्स पर काम करने का मौका

इंटर्नशिप का उद्देश्य

UIDAI का इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों को तकनीक, कानूनी, मीडिया, प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देता है। अनुभवी मेंटर्स के मार्गदर्शन में छात्र जरूरी प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिससे उनके कैरियर को मजबूती मिलेगी।

इंटर्नशिप डिटेल

  • टाइम पीरियड: न्यूनतम 6 सप्ताह से अधिकतम 12 महीने तक।
  • स्थान:
  • UIDAI मुख्यालय, नई दिल्ली;
  • technical center, बैंगलोर;
  • Regional and State Offices।
  • स्टाइपेंड: 20 हजार रुपए से 50 हजार रुपए (योग्यता और क्षेत्र के आधार पर)।
  • सर्टिफिकेट: सफल समापन पर एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... AICTE Internship दे रही स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सीखने का मौका, 13 हजार रुपए मिलेगी स्टाइपेंड

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • अंतिम वर्ष या प्री-फाइनल वर्ष के छात्र, ताजा स्नातक/स्नातकोत्तर (6 माह के भीतर)।
  • पिछली परीक्षाओं में न्यूनतम 60% अंक या GPA 6.0/10।
  • तकनीकी क्षेत्र: बी.टेक, एम.टेक, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, डिजाइन आदि।
  • अन्य क्षेत्र: कानून, वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास कम्युनिकेशन, गणित, वित्त आदि।
  • पीएचडी/रिसर्च छात्र भी सुपरवाइजर की सिफारिश के साथ आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

  • संबंधित कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल द्वारा आवेदन समीक्षा।
  • वर्चुअल या इन-पर्सन इंटरव्यू हो सकते हैं।
  • ट्रेवलिंग अलाउंस (TA/DA) नहीं मिलेगा।
  • फाइनल सिलेक्शन अथॉरिटी के निर्णय पर निर्भर।

इंटर्नशिप के नियम

  • डेटा और डॉक्यूमेंट की गोपनीयता जरूरी।
  • एनडीए (Non-Disclosure Agreement) पर हस्ताक्षर जरूरी।
  • अंत में परियोजना रिपोर्ट जमा करना होगा।
  • प्रोफेशनल व्यवहार और UIDAI नियमों का पालन जरूरी।
  • खराब प्रदर्शन या आचार-व्यवहार पर इंटर्नशिप समाप्त हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... Deloitte Internship दे रहा स्टूडेंट्स को नेटवर्किंग में नई स्किल्स सीखने का मौका

सुविधाएं और सहायता

  • आवास और आवागमन की जिम्मेदारी इंटर्न की।
  • बैंगलोर में भुगतान आधारित बेसिक लॉजिंग उपलब्ध।
  • अपना लैपटॉप साथ लाना अनिवार्य, कंप्यूटर केवल खास स्थिति में मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • UIDAI वेबसाइट से आवेदन फॉर्म (Annexure A) डाउनलोड करें।
  • पूरा भरा फॉर्म और CV 10 जून 2025 से पहले internship-uidai@uidai.net.in पर भेजें।
  • यदि आप शैक्षणिक संस्थान से जुड़े हैं तो आवेदन संस्थान के माध्यम से भेजें (Annexure C)।
  • अतिरिक्त जानकारी "Remarks" में जोड़ें।
  • ये रही डिटेल👇...

UIDAI इंटर्नशिप के बेनिफिट्स

  • डिजिटल पहचान के क्षेत्र में अनुभव।
  • विशेषज्ञ मेंटर्स के साथ काम करने का मौका।
  • व्यावहारिक कौशल और पेशेवर नेटवर्किंग।
  • स्टाइपेंड और प्रमाणपत्र।

FAQ

  1. UIDAI क्या करता है?
    UIDAI भारत के लोगों को आधार नंबर देता है और उनकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखता है।
  2. आधार कार्ड कैसे बनवाएं या बदलवाएं?
    आप नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन जाकर अपना आधार बनवा या जानकारी अपडेट करवा सकते हैं।
  3. UIDAI इंटर्नशिप के लिए कैसे आवेदन करें?
    UIDAI की वेबसाइट से फॉर्म लें, भरें और 10 जून तक ईमेल करें या अपने कॉलेज के जरिए भेजें।
ये खबर भी पढ़ें... Infosys Internship स्टूडेंट्स को दे रहा टेक्निकल स्किल्स बढ़ाने का मौका, 2 जून तक करें अप्लाई

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

PM Internship Scheme | Pm internship | internship opportunity | Internship2025 | UIDAI big announcement | समर इंटर्नशिप | पीएम इंटर्नशिप स्कीम

Tags:
  • UIDAI big announcement
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • UIDAI
  • समर इंटर्नशिप
  • PM Internship Scheme
  • पीएम इंटर्नशिप स्कीम
  • internship opportunity
  • Pm internship
  • Internship2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती