इंदौर से शिलांग घूमने गए राजा रघुवंशी का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, परिजन बोले उसे फेंका गया

Vishwanath Singh | Jun 03, 2025, 10:05 IST
Share
The Sootr
The Sootr

राजा के भाई विपिन ने द सूत्र को बताया कि राजा का शव मिल गया है, लेकिन सोनम की तलाशी अभी चल रही है। राजा का शव जिस जगह पर मिला है वहां पर किसी की भी आवाजाही नहीं है।

इंदौर से शिलांग घूमने गए दंपति में से राजा रघुवंशी का शव तो सोमवार को बरामद कर लिया गया है, लेकिन पत्नी सोनम की तलाश अभी जारी है। जिस जगह पर राजा का शव मिला उसको लेकर परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जिस परिस्थिति में शव मिला है वह 150 फीट गहरी खाई है। उसके ऊपर एक पार्किंग बनी है, जिसकी 5 फीट ऊंची सीमेंट और लोहे के सरिए वाली बाउंड्रीवॉल है। ऐसे में राजा खुद कैसे नीचे कूदा होगा? उसे किसी गैंग ने नीचे फेंका है, क्योंकि उसके पास से सिर्फ घड़ी के अलावा कुछ नहीं मिला। साथ ही गाड़ी घटनास्थल से 25 किलोमीटर पहले मिली। तो फिर सवाल यह है कि राजा वहां तक आखिर पहुंचा कैसे? शव के पास से कुछ दूरी पर एक टी–शर्ट का फटा हुआ हिस्सा और टूटे हुए फोन का कुछ हिस्सा मिला है।

राजा के परिजनों ने खोले कई राज

राजा के भाई विपिन ने द सूत्र को बताया कि राजा का शव मिल गया है, लेकिन सोनम की तलाशी अभी चल रही है। राजा का शव जिस जगह पर मिला है वहां पर किसी की भी आवाजाही नहीं है। यह जगह चेरापूंजी में डबल डेकर से बाहर निकलने के बाद आती है, जो कि पूरी तरह से सूनसान है। वहां पर राजा को लेजाया गया है। यह असल में एक पार्किंग यार्ड है, जहां पर लगभग 5 फीट की बाउंड्री बनी हुई है। उस बाउंड्री से राजा को नीचे फेंका गया है। सीमेंट की बाउंड्रीवॉल के पास एक पाथ वे बना है। उसके बाद यह लोहे के नुकीले सरिए वाली जाली लगी हुई है।

The Sootr
The Sootr


तो क्या राजा 25 किलोमीटर पैदल चलकर गया?

उन्होंने आरोप लगाए कि जिस जगह पर बॉडी मिली है। वहां से 25 किलोमीटर दूर राजा की बॉडी मिली है। तो क्या राजा ऐसे बरसाती मौसम में, जहां पर कि हर कुछ देर में मौसम बदल रहा है, वह पैदल इतनी दूर गया होगा। जिस जगह पर शव मिला वहां पर भी पार्किंग थी तो फिर राजा अपनी एक्टिवा को उस पार्किंग तक क्यों नहीं लेकर गया। यह भी कहा कि जब उस जगह पर किसी की भी आवाजाही नहीं होती है तो फिर उस जगह के बारे में राजा को पता कैसे चला, जबकि गाइड को तो वह कुछ दिन पहले ही छोड़ चुके थे।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...लाड़ली बहनों के लिए फिर 4500 करोड़ का कर्ज ले रही एमपी सरकार, डीए का भुगतान भी इसी से होगा

5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल पर चढ़कर 150 फीट नीचे खाई में कूदा क्यों?

विपिन ने आरोप लगाए कि 5 फीट की जो बाउंड्री बनी है, उसके ऊपर सरिए लगे हुए हैं। उसके ऊपर कोई चढ़ेगा तो उसके हाथ व पैर में सरिए लग जाएंगे। ऐसी स्थिति में यह कैसे संभव है कि राजा उस 5 फीट की बाउंड्री पर चढ़ा और फिर 150 फीट नीचे कूदा होगा। जहां झाड़ियों के बीच खाई में उसका शव मिला। वहीं, अगर ऐसा मान भी लें कि राजा खुद उस बाउंड्री पर चढ़ा भी और फिर वह नीचे कूद भी गया होगा। तो फिर उसने अपनी एक्टिवा को 25 किलोमीटर दूर क्यों छोड़ दिया। साथ ही यह बाउंड्री वॉल एक पार्किंग यार्ड की है, जहां पर कि लगभग 50 गाड़ियां आराम से लग सकती हैं।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...बिना मिट्टी के Hydroponic Farming कैसे की जाती है, जानें कैसे काम करती है ये तकनीक

यह सब सामान नहीं मिला शव के पास से

https://www.youtube.com/watch?v=-Wft1Aj6R7c

परिजनों ने बताया कि राजा के शव के पास से सोने की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, पर्स और मोबाइल भी गायब है। केवल उसके हाथ में बंधी एक स्मार्ट वॉच मिली है। सोनम का मोबाइल और जो छोटे बैग थे वे भी नहीं मिले हैं।राजा का शव सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी। शव को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया और शिलांग के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...सीख लो AI : अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवरों की जरूरत

तो क्या जब राजा की तलाश शुरू हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी?

राजा का शव जिन हालातों में मिला है उसको देखकर यह बताया जा रहा है कि वह काफी दिन पुराना है। उसकी बॉडी डीकम्पोज होनी शुरू हो चुकी थी। इस बात से यह आशंका जताई जा रही है कि राजा की मौत काफी दिन पहले ही हो चुकी होगी। इतने दिन तक बारिश और कीचड़ में शव के पड़े रहने के कारण वह खराब होने लगा था और दुर्गंध भी आ रही थी।

the sootr
the sootr


आखिर सोनम कहां है?

इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि यह कोई हादसा था तो फिर सोनम कहां हैं। क्या यहां पर राजा को अकेले लाया गया और नीचे फेंका गया। क्योंकि सर्च टीम को सोनम से जुड़ी कोई भी चीज राजा के शव मिलने वाली जगह के आसपास नहीं मिली है। अगर वह सुरक्षित होतीं तो अब तक सामने आ जातीं या किसी से संपर्क करतीं। ऐसे में परिजनों को उनके साथ भी किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...फ्रेशर्स को Flipkart Summer Internship दे रहा मल्टी डिपार्टमेंटल, टीम वर्क सीखने का मौका

पुलिस और सर्चिंग टीम पर परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों ने शिलांग के चेरापूंजी में सर्चिंग कर रही टीम और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस का जैसा सपोर्ट हमें मिलना चाहिए था वैसा नहीं मिला है। जिस तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं, उससे साफ नजर आ रहा है कि यह किसी गैंग का काम है। जो कि पहले से दोनों पर घात लगाए बैठी थी और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। जिस जगह पर राजा का शव मिला, उस जगह पर पुलिस की टीम एक बार पहले भी सर्चिंग कर चुकी थी। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि राजा का शव पूर्व में पुलिस टीम को नहीं दिखा।

संदिग्धों से अभी तक पूछताछ ही नहीं की पुलिस ने

राजा के भाई का आरोप है कि स्थानीय पुलिस का रवैया हमारे प्रति ठीक नहीं है। पुलिस की कार्यवाही से पहले दिन से ऐसा लग रहा है कि वह स्थानीय लोगाें को बचा रही है। ऐसी आशंका इसलिए है क्योंकि जिस होटल में दंपति ठहरे थे और फिर वहां से घूमने के लिए निकले थे। उस होटल के स्टाफ से अभी पूछताछ नहीं हुई है। जिस गाइड से दंपति ने रास्ता पूछा था और घूमने के लिए स्पॉट पूछे थे उससे भी पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है। जिस जगह पर आखिरी बार दंपति ने कॉफी पी थी और फिर दुकानदार से उनकी बहस हुई थी, उससे भी पूछताछ अभी तक नहीं की है। पुलिस द्वारा ऐसा दर्शाया जा रहा है कि मेघालय में ऐसा कुछ कभी होता ही नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों का रवैया भी असहयोग वाला दिख रहा है। जबकि रविवार को ही एक पर्यटक की हत्या की सूचना सामने आई है।

सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं

परिजनों ने बताया कि यह एक पिकनिक स्पॉट है और यहां पर सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं।राजा और सोनम के बैग उनके होमस्टे में मिले थे। बैगों की तलाशी लेने पर भी मोबाइल और गहनों का कुछ पता नहीं चला। सर्च टीम के साथ जारी ऑपरेशन में परिजनों द्वारा होटल के आसपास के रेस्टोरेंट, दुकान, मकान आदि में सभी जगह पर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।

23 मई से घर वालों से कोई संपर्क नहीं

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। राजा इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। दंपती इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।24 और 25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे।

सीएम, मंत्री और सांसद ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

इंदौर के राजा का शव मिलने की सूचना के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्हाेंने कहा कि विवाह के बाद मेघालय घूमने गए इंदौर के राजा रघुवंशी के लापता होने के बाद उनके पार्थिव शरीर मिलने का समाचार अत्यंत दुखद है। उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी है। शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजा रघुवंशी को नहीं बचा पाए, लेकिन उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से सोनम को खोजने में लगी हुई है। वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।



Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • सीएम
  • दंपति
  • शिलांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा