इंदौर ईवी चार्ज अग्निकांड में पीएम रिपोर्ट: 8 की मौत दम घुटने, झुलसने से, 8 साल के तनय का शव नहीं मिला
इंदौर में बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए अग्निकांड में पुगलिया के बेटे की एक और आशंका पीएम रिपोर्ट से दूर हो गई है। पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने आशंका जताई थी कि आग बिजली के खंबे से लगी और घर में करंट फैलने से मौत हुई।
इस मामले में अब पीएम रिपोर्ट आई है। इसमें मौत का कारण आग में 6 की मौत का कारण झुलसना और दो की मौत दम घुटने (धुआं भरने से) से होना बताया गया है। किसी की भी मौत करंट लगने से नहीं हुई है।
बेटे तनय का शव नहीं मिला
उधर घटना के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम अंदर जाकर शव निकाल रही थी, तब एक चादर में पोटली में वह आठ साल के तनय के शरीर के अंग लेकर आई थी। लेकिन पीएम कक्ष में जांच में यह अंग नहीं, बल्कि फोम के टुकड़े निकले।
इसमें कुछ ही अंग मिले हैं, लेकिन अभी तक शव का ऊपरी हिस्सा व अन्य अंग नहीं मिले हैं। इसके चलते अब जांच टीम फिर से घर में जांच कर रही है। तनय सिलेंडर के ब्लास्ट की चपेट में आया था।
बिजली कंपनी ने चार्जर से ही आग बताई
उधर बिजली कंपनी पहले ही स्मार्ट मीटर से खपत का डेटा निकालकर बता चुकी है कि आग चार्जिंग पॉइंट (कार से) लगी। बिजली के खंबे से स्पार्क नहीं हुआ। रात साढ़े तीन से पौने चार बजे के बीच में फिर से कार चार्जिंग पॉइंट स्टार्ट हुआ और ओवर चार्ज से बैटरी हीट हुई या फिर लूज कनेक्शन से वहां आग लगी। इसके चलते यह भयावह हादसा हुआ है।
डीवीआर जल गया है
उधर घर में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित थी, वह जल गया है। पुलिस इसे रिस्टोर करने में लगी है। उधर आसपास के पड़ोसियों के विस्तृत बयान और साथ ही मौके पर बने वीडियो को लिया जा रहा है। सीएम मोहन यादव पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं। इसी के तहत विस्तृत रिपोर्ट बनाई जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर अग्निकांड : EV चार्जिंग बैटरी ब्लास्ट से ही लगी आग, बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से खुलासा
MP News: इंदौर अग्निकांड कैसे हुआ, बड़ा सवाल, अब बिजली कंपनी ने सौरभ पुगलिया का दावा किया खारिज
इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा