इंदौर अग्निकांड : EV चार्जिंग बैटरी ब्लास्ट से ही लगी आग, बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से खुलासा

Sanjay Gupta | Mar 21, 2026, 11:26 IST
Share
indore ev charging-battery blast fire case digital data investigation
indore ev charging-battery blast fire case digital data investigation

इंदौर में बृजेश्वरी कॉलोनी के पुगलिया घर में हुए भयानक अग्निकांड की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से पता चला है कि बैटरी में ही ब्लास्ट हुआ था।

इंदौर में बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी के पुगलिया घर में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई। इस मामले में उलझन तब बढ़ी जब पुगलिया के बेटे सौरभ पुगलिया ने दावा किया।

सौरभ ने कहा कि ईवी कार का चार्जर कनेक्टेड ही नहीं था और यह आग कार चार्जिंग से नहीं, बल्कि बिजली के खंबे में हुए स्पार्क से लगी। लेकिन बिजली कंपनी ने इस दावे को गलत बताया। अब पुगलिया घर में लगे स्मार्ट मीटर का डिजिटल डेटा सामने आया है।

इस तरह ईवी कार चार्जिंग से हुआ ब्लास्ट

  • रात 11 बजे ईवी कार चार्जिंग पर लगी, इसके चलते घर का लोड 9 किलोवाट तक पहुंचा।
  • रात 11 से 3 बजे तक कार चार्ज होती रही, स्मार्ट मीटर के कुल लोड डेटा से खुलासा।
  • इसके बाद रात 3 बजे ऑटो कट हुआ और लोड कम हो गया।
  • लेकिन रात 3:30 बजे फिर लोड बढ़ा, ईवी चार्जिंग ऑटो कट के बाद फिर खुद शुरू हो गई।
  • इसके बाद ओवर चार्जिंग से बैटरी में ब्लास्ट की आशंका है। इससे आग लगी।
  • अल सुबह 4:01 बजे फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई।
  • अल सुबह 4 बजे 9 मिनट पर बिजली कंपनी को सूचना मिली।
  • अल सुबह 4:15 बजे मीटर ऑटो कट हो गया, लोड शून्य हो गया।
  • सुबह 4:28 बजे ट्रांसफॉर्मर बंद किया गया।
6e9b72e7-10a
6e9b72e7-10a

छोटे बेटे ने भी माना था कार चार्जिंग पर लगी थी

मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने भले ही यह बात कही थी कि कार ईवी चार्जिंग पर नहीं लगी थी, लेकिन घायल हुए छोटे बेटे हर्षित ने अलग बात कही थी। हर्षित ने कहा था कि वही कार चार्जिंग पर लगाता था और उस दिन उसी ने कार को रोजाना की तरह चार्जिंग पर लगाया था।

कार की हालत बता रही अंदर से लगी आग

वहीं कार कंपनी के इंजीनियर और एक्सपर्ट ने भी जांच की है। उन्होंने कलपुर्जे व अन्य सामान लिया है। एक टायर का व्हील कवर ब्लास्ट में उड़ गया है, तीन ठीक हैं।

माना जा रहा है कि कार जिस तरह से जली है, उससे आग अंदर से लगी है। बिजली के खंबे के स्पार्क से आग लगना संभव नहीं क्योंकि कार की बॉडी मेटल की है। ऐसी हालत तभी हो सकती है जब कार में आग अंदर से लगी हो।

इस तरह से घटनाक्रम की संभावना

माना जा रहा है कि रात साढ़े तीन से पौने चार बजे के बीच में ईवी चार्जिंग फिर शुरू होने से बैटरी ओवर चार्ज हुई। ओवर हीटिंग या लूज कनेक्शन के चलते ब्लास्ट हुआ। इससे कार में आग लगी और यह फैलते हुए पास में खड़ी हायबूसा बाइक में लगी।

इसके बाद घर में हाल ही में हुए इंटीरियर, फर्नीचर और मौजूद केमिकल के कारण तेजी से आग फैल गई। बाद में घर में रखे दो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति भयावह हो गई।

अलग-अलग फ्लोर पर मिले शव

वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच में तीन मंजिला घर में अलग-अलग फ्लोर पर शव मिले हैं। टीआई तिलकनगर मनीष लोधा के अनुसार विजय सेठिया और उनकी पत्नी सुमन सेठिया का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला है।

बीच में रूचिका (टीनू) और उनकी बेटी राशि, बेटे तनय व चचेरे भाई कार्तिक का शव था। वहीं मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन का शव छत पर चैनल गेट के पास था। इन्होंने छत से निकलने का प्रयास किया था लेकिन ताला लगा होने से चैनल गेट नहीं खोल पाए और दम घुटने से मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...

पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ

इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 8 की मौत

इंदौर अग्निकांड के आरोपी की पिटाई, कथित प्रेमिका की बहन ने मारा थप्पड़

Tags:
  • इंदौर अग्निकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि