इंदौर में लव जिहादी मोहसिन निकला अवैध बंदूकों का बड़ा सौदागर, रायफल दिलाने के नाम पर हड़पे पौने 3 लाख रुपए

Vishwanath Singh | May 25, 2025, 20:28 IST
The Sootr
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले तो उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल काफी अच्छा है।

इंदौर में लव जिहादी मोहसिन खान केवल दुष्कर्मी नहीं, बल्कि अवैध रूप से बंदूकों का बड़ा सौदागर भी निकला है। उस पर एकेडमी के ही एक छात्र ने रायफल दिलाने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाया है। यही नहीं, उसकी एकेडमी को लेकर एक और बड़ा खुलासा छात्रा व हिंदूवादी संगठनों ने ही किया है।



उसने बताया है कि दुष्कर्मी मोहसिन ने अश्लील वीडियो बनाने के लिए एकेडमी में स्पाई कैमरों का जाल भी बिछा रखा था। जहां पर वह छात्राओं के कपड़े बदलने आदि के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर बाद में उन्हें ब्लैक मेल करता था। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया है।



तुम्हारा खेल अच्छा है, रायफल खरीद लो

एडिशनलडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले तो उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल काफी अच्छा है। आगे तक जा सकते हो और परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो सकता है। बस अच्छी राइफल खरीद लो।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...रितविका शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं ब्लैक बेल्ट शोदान 1st डेन





पैसे ले लिए, रायफल नहीं दी

उन्होंने बताया कि मोहसिन की बातों में आकर फरियादी ने उसे 2 लाख 80 हजार रुपए राइफल के लिए दे दिए। काफी समय बाद भी मोहसिन ने युवक को न तो राइफल दी और न ही पैसे वापस लौटाए। इस दौरान जब भी युवक एकेडमी जाता तो मोहसिन उससे आज–कल में रायफल दिलाने का कहकर टाल देता था। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के मोहसिन खान का छात्राओं से अश्लील हरकत करने और रेप का मामला उजागर हुआ तो युवक भी आगे आया और थाने में शिकायत की है।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें...मुखिया के जाने के बाद MP पारिवारिक लाभ योजना से होगी परिवार की आर्थिक मदद, करें आवेदन



7 साल से टरका रहा था मोहसिन

उन्होंने बताया कि फरियादी ने 2 लाख 80 हजार रुपए की रसीद भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। जो कि मोहसिन की एकेडमी की ही है। 7 साल से ज्यादा समय बाद फरियादी ने मोहसिन के खिलाफ मामले में शिकायत की है। अन्नपूर्णा पुलिस ने युवक की शिकायत पर मोहसिन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।



सूत्राें के मुताबिक मोहसिन के पास एकेडमी संचालित करने का लायसेंस भी नहीं था। एकेडमी की आड़ में वह अवैध रूप से रायफल सप्लाई करने का काम करता था। जिसके एवज में वह छात्रों से ही मोटी रकम वसूलता था।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार



स्पाई कैमरों से रिकॉर्ड करता था अश्लील वीडियो

लव जिहादी मोहसिन खान को लेकर यही की एक छात्रा ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें उसने बताया है कि मोहसिन ने छात्राओं के कपड़े बदलने सहित अन्य अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पूरी एकेडमी में स्पाई कैमरों का जाल बिछा रखा था। यहां पर रिकॉर्ड वीडियो को वह अपने कम्प्यूटर में रखता था। सूत्रों के मुताबिक इन वीडियो को वह अपने दोस्तों को भी दिखाता था।



the sootr

नकली नोट छापकर, दोस्तों के साथ मिलकर बेचता था

पीड़िता ने यह भी खुलाया किया हैं कि मोहसिन अपने फ्लैट पर ही नकली नोट छापने का काम भी करता था। वह उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठिकाने लगाने का काम करता था। पिछले दिनों बजरंग दल ने भी आरोप लगाया था कि मकसूद के मोबाइल में जो चैटिंग मिली हैं। उसमें नकली नोट को बेचने को लेकर भी जानकारी मिली है। mp news hindi



यह खबर भी पढ़ें...केरल के बाद महाराष्ट्र में भी जल्दी पहुंचा मानसून, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी





Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • शूटिंग
  • अश्लील
  • मोहसिन खान
  • mp news hindi