एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार

Jitendra Shrivastava | May 25, 2025, 19:13 IST
Share
bjp-leader-manoharlal-dhakad
Photograph: (THESOOTR)

मंदसौर के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक्सप्रेस-वे पर एक और आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की, जबकि भाजपा ने मनोहरलाल धाकड़ से किसी भी तरह के संबंधों से पल्ला झाड़ लिया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के जनपद प्रतिनिधि और भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर राजनीतिक और प्रशासनिक संकट बन गया है। वायरल वीडियो में धाकड़ को एक महिला के साथ एक्सप्रेस-वे पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। साथ ही एक और वीडियो में वे महिला के साथ डांस करते भी नजर आए। इस घटना के बाद पुलिस ने धाकड़ को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल होने की कहानी

यह विवादास्पद वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है, जो एक्सप्रेस-वे पर बने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। वायरल वीडियो के पीछे टोल कर्मचारियों पर ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो को आठ दिनों तक रोक कर रखा गया था और अचानक 21 मई को इसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया।

  • टोल कर्मचारियों पर शक: पुलिस ने टोल कर्मचारियों की पूरी सूची मांगी है।
  • NHAI की कार्रवाई: तीन अस्थायी कर्मचारियों को हटाया गया।
ये खबर भी पढ़ें...

शनि जयंती 27 को : क्या आप जानते हैं कि उज्जैन में हुआ था भगवान शनि देव का जन्म?

भाजपा ने पल्ला झाड़ा, लेकिन सवालों के घेरे में पार्टी से संबंध

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। हालांकि, 2021 के जनपद चुनाव में उनकी पत्नी सोहनबाई के प्रचार सामग्री में उन्हें भाजपा का अधिकृत उम्मीदवार बताया गया था। तत्कालीन विधायक भी प्रचार में धाकड़ के साथ नजर आए थे, जिससे पार्टी के साथ उनका पुराना संबंध स्पष्ट होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना : यूनिफाइड पेंशन स्कीम का चाहिए फायदा तो जल्द कीजिए आवेदन

पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति

  • पुलिस ने धाकड़ की कार जब्त कर ली है।
  • धाकड़ खुद भानपुरा थाने पहुंचे, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
  • पुलिस एक्सप्रेस-वे पर घटना स्थल का दौरा कर पूरी जांच कर रही है।
  • पुलिस ने वीडियो वायरल करने के सिलसिले में कंट्रोल रूम इंचार्ज को नोटिस जारी किया है।
ये खबर भी पढ़ें...

लाड़ली बहना योजना : कब मिलेंगे 1500 रूपए, सरकार ने की 40 हजार के लोन की घोषणा

दूसरा वीडियो वायरल : एक्सप्रेस-वे पर डांस करते दिखे नेता

टोल कर्मचारियों द्वारा जारी एक और वीडियो में धाकड़ और महिला को एक्सप्रेस-वे पर बनी केटवॉक पर टहलते और डांस करते देखा गया है। इस वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

शिकायत पर भड़का डॉक्टर, भाजपा नेताओं पर गड़ासे से हमला करने दौड़ा

सवालों के घेरे में वीडियो वायरल करना

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो आठ दिनों तक क्यों रोका गया और अचानक वायरल क्यों किया गया। वीडियो वायरल करने के पीछे ब्लैकमेलिंग का उद्देश्य हो सकता है।

एक्सप्रेस वे | बीजेपी नेता गिरफ्तार

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बीजेपी नेता गिरफ्तार
  • वीडियो वायरल
  • भाजपा नेता
  • मंदसौर
  • एक्सप्रेस वे
  • मनोहरलाल धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती