लाड़ली बहना योजना : कब मिलेंगे 1500 रूपए, सरकार ने की 40 हजार के लोन की घोषणा

Jitendra Shrivastava | May 24, 2025, 23:47 IST
Share
ladki-bahin-yojana-maharashtra
Photograph: (THESOOTR)

प्रदेश की लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं को मासिक 1500 रुपये वित्तीय सहायता और 40,000 रुपये तक लोन मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम योजना शुरू की है, जिसे लाडली बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) कहा जाता है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को और मजबूत करते हुए महिलाओं को 40,000 रुपए तक का बैंक लोन भी देने की घोषणा की है। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

योजना में महिलाओं को मिलेगा लोन

महाराष्ट्र सरकार की योजना के मुताबिक, पात्र महिलाओं को 40,000 रुपए तक का बैंक लोन दिया जाएगा। इस लोन का उद्देश्य महिलाओं को कारोबार शुरू करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करना है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में कहां गुम हो रही लाड़ली बेटियां? क्यों बढ़ रहे गायब होने के मामले?

लोन लेने के लिए प्रोसेस...

1. महिला लाभार्थी को संबंधित बैंक में जाकर लोन के लिए आवेदन करना होगा।
2. लोन आवेदन में अपने व्यवसाय की योजना और विवरण देना होगा।
3. जो महिलाएं मासिक 1500 रुपए पाती हैं, उनके लोन की किस्त इसी राशि से चुकाई जाएगी, जिससे उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी : कर्मचारियों को मिलेगा 8.25% की दर से ब्याज

लोन के लिए जरूरी शर्तें...

  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी हो या जिनके पास कार हो, वे पात्र नहीं होंगे।
  • अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होंगी।
ये खबर भी पढ़ें...

दुल्हन की जिद बनी सनसनी, बाजार पहुंचते ही हुआ ये... और मच गया हंगामा

लाडली बहिन योजना की कब आएगी किस्त?

डिप्टी सीएम अजित पवार के मुताबिक, मई 2025 की 11वीं किस्त जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। उम्मीद है कि मई महीने के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

मानसून से पहले आता है नवतपा, जानिए इस खगोलीय घटना के पीछे का विज्ञान

लाडली बहिन योजना से महिलाओं को क्या मिलेगा?

सुविधाविवरण
मासिक वित्तीय सहायता1500 रुपये प्रति माह
लोन राशि40,000 रुपये तक
आवेदन प्रक्रियाबैंक में आवेदन, बिजनेस प्लान देना
पात्रता शर्तेंउम्र, आय, राज्य की निवासी होना आवश्यक
किस्त भुगतानDBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
लाडकी बहिन योजना | महिला सशक्तिकरण

Tags:
  • महाराष्ट्र सरकार
  • महिला सशक्तिकरण
  • योजना
  • आत्मनिर्भर
  • लाडकी बहिन योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा