वकील बोले- BJP उपाध्यक्ष हैं कपिल गोयल, जमानत मिल जाए, हाईकोर्ट जस्टिस बोले- तो क्या हुआ

Sanjay Gupta | Mar 06, 2025, 13:12 IST
KAPIL
बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल जेल जाने के कगार पर हैं। उनके खिलाफ खुड़ैल थाने में जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जिसमें इंदौर हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल जेल जाने की दहलीज पर आ चुके हैं। उनके खिलाफ खुडैल थाने में दर्ज हुए जमीन धोखाधड़ी के केस में हाईकोर्ट इंदौर ने अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया। इस मामले में गोयल के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि वह बीजेपी के वाइस प्रेसिडेंट हैं। जबकि उन्हें पार्टी से पहले ही निकाला जा चुका है।



हाईकोर्ट बेंच ने यह की टिप्पणी

ये भी खबर पढ़ें... BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर पत्नी सहित 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी में केस



इस केस में लगाई थी जमानत याचिका

खुडैल थाने में 26 जनवरी 2025 में कपिल गोयल पर धारा 467, 468 व 511 के तहत केस दर्ज हुआ है। इसमें फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की धोखाधड़ी करने का मामला है। इस मामले में जिला कोर्ट में 17 फरवरी को पहले ही अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।



ये भी खबर पढ़ें... BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर अब धमकाने का भी हुआ केस दर्ज



अभी लसूडिया थाने में यह हुआ केस

फरियादी नरेंद्र कुमार महेशवरी की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने कपिल गोयल पिता कमल किशोर गोयल, दीपाली पति कपिल गोयल, अभिषेक राठौर पिता देवीसिंह राठौर, शुभम पिता भगवती मालवीय पर आईपीसी धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471 और 120बी की धारा में केस दर्ज किया है। यह 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी का केस है।



इसके पहले यह भी केस

एमआईजी थाने में 23 अक्टूबर 2024 में धारा 296 व 351(2) के तहत कपिल गोयल व चंद्रमूल चंदानी पर केस दर्ज हुआ। इसमें धमकाने और जाने से मारने की धमकी देने का मामला था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • इंदौर हाई कोर्ट
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • Vice President Kapil Goyal
  • इंदौर लसूडिया पुलिस