BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर अब धमकाने का भी हुआ केस दर्ज
Sanjay Gupta | Oct 24, 2024, 11:38 IST
BJP_NEETA_KAPIL
बीजेपी के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर दो करोड़ की धोखाधड़ी के बाद अब धमकाने का भी मामला दर्ज हो गया है। यह केस पुलिस ने रेस्तरां के एग्जीक्यूटिव को धमकाने के मामले में दर्ज किया है।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर दो करोड़ की धोखाधड़ी के बाद अब धमकाने का भी केस दर्ज हुआ है। एमआईजी पुलिस ने रेस्तरां के एग्जीक्यूटिव को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है।
एमआईजी थाने के टीआई सीबी सिंह ने बताया कि आवेदक कुलदीप सिंह के आवेदन पर यह केस गोयल और उनके साथी चंद्रमूल चंद्रानी पर हुआ है। कुलदीप ने आवेदन दिया है कि 13 अगस्त को चंदानी ने उन्हें सीओडी क्लब में एग्जीक्यूटिव हेड रखा था, वेतन 20 हजार तय हुआ। इसके बाद जब एक माह हुआ तो वेतन देने से मना कर दिया। बार-बार बोलने के बाद भी वेतन नहीं दिया।
भाजयुमो उपाध्यक्ष कपिल और उनकी पत्नी पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज
इसके बाद चंद्रानी ने धमकाते हुए कहा कि कपिल तुम्हें कॉल कर लेगा। सिंह ने कहा भी वह कपिल गोयल को नहीं जानते हैं, नौकरी पर तो वैसे भी आपने रखा है। लेकिन बात नहीं की। फिर उनका मंगलवार को फोन आया। कुलदीप के साथ उस समय उनके दोस्त सुरेंद्र अरोरा, सुखदीप पटेल और सोनू अहिरवार भी साथ थे। स्पीकर पर फोन ऑन किया, चंद्रानी के साथ कपिल गोयल भी जुडा था। वह धमकाने लगा कि स्कीम 130 आ जाओ, आज का अखबार नहीं पढ़ा क्या? फिर जान से मारने की धमकी दी, जब कुलदीप सिंह ने कहा कि वह आपको नहीं जानता तो कपिल गालियां देने लगा और सिख धर्म को लेकर भी गलत बोला।
गोयल ने धमकाया
भाजयुमो उपाध्यक्ष कपिल और उनकी पत्नी पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज
कपिल तुम्हें कॉल कर देगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar