Indore Hyderabad Expressway : हैदराबाद से जुड़ेगा इंदौर, 713 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे मार्च तक होगा तैयार

Deeksha Nandini Mehra | Sept 12, 2024, 10:51 IST
madhya pradesh connectivity
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अगले साल कई एक्‍सप्रेस-वे और हाईवे तैयार कराए जा रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश के शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Ministry of Road Transport and Highways: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अगले साल 11 प्रमुख हाईवे और एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण पर जोर दे रहा है। इनकी कुल लंबाई 5467 किमी होगी। ये हाईवे और एक्‍सप्रेस-वे 16 राज्‍यों से होकर गुजरेंगे, जिनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है।



ये खबर पढ़िए ...उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे बनने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, जनता को मिलेंगी ये सुविधाएं



इन हाईवे और एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण से मध्यप्रदेश के शहरों की कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। बता दें कि पिछले साल 2023-24 में 12 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई के नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण किया गया था। यहां जानिए किस शहर को जोड़ेगा कौनसा हाईवे ...।



ये खबर पढ़िए ...मध्य प्रदेश का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन हाईवे, उज्जैन-जावरा हाईवे से अब 10 घंटे में पहुंचेंगे उज्जैन से दिल्ली- मुंबई



ये हैं नए हाईवे और एक्‍सप्रेस-वे

1. इंदौर-हैदराबाद एक्‍सप्रेस-वे (713 किमी): यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के इंदौर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से जोड़ेगा और मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।



2. दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे (1350 किमी): यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।



3. दिल्ली-कटरा एक्‍सप्रेस-वे (670 किमी): यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर से होकर गुजरेगा।



4. दिल्ली-देहरादून एक्‍सप्रेस-वे (210 किमी): दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा को आसान बनाएगा, जिससे गाजियाबाद और बागपत के बीच यात्रा में सुविधा होगी।



5. सूरत-सोलापुर एक्‍सप्रेस-वे (464 किमी): यह एक्सप्रेसवे गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा।



6. नागपुर-विजयवाड़ा एक्‍सप्रेस-वे (457 किमी): यह 577 किमी लंबा चार लेन वाला एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Indore News
  • Highway
  • Hindi News
  • Mp news in hindi
  • Expressway
  • Indore Hyderabad Expressway
  • इंदौर हैदराबाद एक्‍सप्रेस-वे
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय