इंदौर के कनाडिया बायपास की कीमती जमीन के लिए महिला को धमकाने वाले बिल्डर पर चार्ज तय
इंदौर में कनाडिया बायपास की कीमती जमीन को लेकर अब आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। इस मामले में बिल्डर के साथ ही बेटे, भतीजे और नौकर पर कनाडिया थाने में केस दर्ज हुए थे। बता दें की जांच के बाद पुलिस ने इसमें गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं अब सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम हो गए हैं। अब ट्रायल होगा।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर IDA के फ्लैट्स को बताया PM आवास के घर, 82 लाख रुपए की कर दी धोखाधड़ी
इन आरोपियों पर तय हुए आरोप
यह है पूरा मामला...
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह जिस जमीन पर रह रही है, उस पर कब्जा लेने के लिए आरोपी उसे घर आकर धमका रहे हैं। उसे हटाने के लिए उसके घर में सांप छोड़ चुके हैं। मामला डी मार्ट के पीछे स्थित कीमती जमीन का है। 20 साल से यहां रह रही एक महिला की रिपोर्ट पर आरोपी अशोक जैन, उसके बेटे अंकित, भतीजे नीलेश और नौकर मनोज सोलंकी उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
बता दें आरोपीयों पर घर जाकर धमकाने, गाली गलौज करने और घर में सांप छोड़ देने का केस दर्ज हुआ था। आरोपी कई दिन से उसका मकान तोड़ने, जान से मारने जैसी धमकी भी दे रहे थे। इसमें आरोपी अशोक पर पहले भी कई केस दर्ज है। अशोक धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर ही छूटा था और इसके बाद फिर महिला को धमकाया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कनाड़िया बायपास | महिला धमकी | MP News | Madhya Pradesh | Indore