इंदौर में 2 हजार के नोट ढूंढने के लिए समय से पहले खोली गई खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां, 30 सितंबर है आखिरी तारीख

Rahul Garhwal | Sept 28, 2023, 24:00 IST
इंदौर में 2 हजार के नोट ढूंढने के लिए समय से पहले खोली गई खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां, 30 सितंबर है आखिरी तारीख
इंदौर में 2 हजार के नोट ढूंढने के लिए समय से पहले खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई। 30 सितंबर 2 हजार के नोट जमा करने की आखिरी तारीख है।

INDORE. इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां समय से पहले खोलनी पड़ी। वैसे ये दान पात्र 3-3 महीने के अंतराल पर खोले जाते हैं, लेकिन अभी इन्हें 2 महीने में ही खोलना पड़ा। वजह है 2 हजार के नोट। 30 सितंबर 2 हजार के नोट जमा करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद ये नोट बेकार हो जाएंगे। इसलिए दान पेटियों में से 2 हजार के नोट निकाल लिए गए हैं।



असली नोट कम, नकली ज्यादा



खजराना गणेश मंदिर के दान पात्रों से 2 हजार के असली नोट कम और नकली ज्यादा निकले। इसके साथ ही सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं। दान पेटियों से विदेशी नोट भी निकले हैं। प्रशासन के आदेश के मुताबिक दान पात्रों में से 2 हजार के नोट निकाल लिए गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



भारत में तेज गति से हो रहा बुजुर्गों की संख्या में इजाफा, आने वाले कुछ दशकों में हर 5 में से एक व्यक्ति होगा वृद्ध



30 सितंबर के बाद बेकार हो जाएंगे 2 हजार के नोट



2 हजार के नोट बैंक में जमा कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद ये सिर्फ 1 कागज का टुकड़ा रह जाएंगे। इनकी कोई कीमत नहीं रहेगी।



Tags:
  • Khajrana Ganesh Temple
  • Khajrana Ganesh Temple Indore
  • opened donation boxes
  • found 2 thousand rupee notes
  • 2 thousand rupee notes will not be valid after 30th September
  • खजराना गणेश मंदिर
  • खजराना गणेश मंदिर इंदौर
  • दान पेटियां खोली
  • 2 हजार के नोट ढूंढे
  • 30 सितंबर के बाद नहीं चलेंगे 2 हजार के नोट