इंदौर में नामांतरण खेल में कलेक्टर ने पटवारी, बाबू को किया सस्पेंड, नायब तहसीलदार को नोटिस
News in Short
- इंदौर में नामांतरण गड़बड़ी का मामला सामने आया।
- खुड़ैल तहसील के पटवारी और बाबू सस्पेंड।
- नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस।
- अपर कलेक्टर से कराई गई जांच में शिकायत सही पाई गई।
- जमीन नामांतरण में गड़बड़ी और रिकॉर्ड में भी कमी मिली।
News in Detail
इंदौर में तहसील में बन रहे कॉकस पर आखिरकार कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्ती दिखा दी है। खुड़ैल तहसील के ग्राम भिंगारिया में हुए नामांतरण के खेल में तीन पर कार्रवाई हुई है।
इसमें पटवारी रोहित तिवारी के साथ बाबू मीना यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन नायब तहसीलदार दयाराम निगम को भी क्लीन चिट नहीं है और उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
अपर कलेक्टर से कराई थी जांच
इस मामले में शिकायत आने के बाद कलेक्टर ने अपर कलेक्टर रोशन राय से इसकी विस्तृत जांच कराई थी। जांच के दौरान पाया गया कि शिकायत सही है। नामांतरण में गड़बड़ी की गई है और अन्य के नाम पर जमीन करने का खेल किया गया है।
वहीं इसमें तहसीलदार ने जांच के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि यह आदेश उनकी कोर्ट से नहीं हुए हैं। पटवारी ने अपने स्तर पर यह किया है। तहसीलदार की भूमिका की भी जांच हो रही है। जांच में यह भी आया कि पूरे केस के रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखे गए हैं।
पीड़ित ने की कलेक्टर से शिकायत
इस मामले में पीड़ित कानूनगो द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा से शिकायत की गई थी। इसके बाद यह जांच कराई गई थी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
मप्र महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में 51 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, इंदौर को मिले 8 पद
इंदौर कलेक्टर से झूठ बोली थी महिला, भूमाफिया ने कराई शिकायत, पिता 35 साल पहले बेच चुके जमीन
श्योपुर केस देख, इंदौर हाईकोर्ट में 8 जिलों के नगर पालिका अध्यक्षों के खिलाफ लगी याचिकाएं