लव जिहादी मोहसिन की जमकर हुई थी पिटाई, वीडियो आया सामने, 100 से ज्यादा हिंदू युवतियों के...

Vishwanath Singh | May 26, 2025, 14:14 IST
indore-love-jihad-mohsin-exposed-100-hindu-girls-coded-numbers
इंदौर में शूटिंग एकेडमी के नाम पर लव जिहाद करने वाले मोहसिन खान की पुलिस और बजरंग दल ने पिटाई कर गिरफ्तारी की। मोहसिन के मोबाइल से 100 से ज्यादा हिंदू युवतियों और शादीशुदा महिलाओं के...

इंदौर में शूटिंग एकेडमी के नाम पर लव जिहाद करने वाले दुष्कर्मी मोहसिन को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिहादी मोहसिन की पिछले दिनों जब बजरंग दल ने बेल्ट से जमकर पिटाई की और मोबाइल खंगाला तो वे चौंक गए। इसने अपने मोबाइल में 100 से ज्यादा हिंदू युवतियों और शादीशुदा महिलाओं के नंबर कोड वर्ड में सेव कर रखे थे। मोहसिन इनसे अश्लील चैट करके अश्लील वीडियो और फोटो मंगवाने का दबाव बनाता था।



लव जिहादी मोहसिन की हुई धुनाई, तब उगले राज

खबर यह भी...लव जिहादी मोहसिन कलेक्टर, एडीएम के नाम पर 2 और 8 लाख में बंदूक, पिस्टल का लाइसेंस दिलाने का कर रहा था खेल



100 से ज्यादा हिंदू युवतियों के नंबर मिले

पिछले दिनों पीड़िताओं का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली। वे उसकी एकेडमी पर पहुंचे, तो पता लगा कि वह अब वहां नहीं आता है। काफी तलाशने के बाद उन्होंने उसे ढूंढ निकाला और उसका मोबाइल चेक किया। मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों के नंबर सेव मिले। इनमें से कुछ युवतियों से वह नियमित रूप से वॉट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करता था। इनमें कुछ शादीशुदा भी हैं।



डर के मारे खजराना में छिप गया था मोहसिन

पीड़िताओं के परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि जब मोहसिन के मोबाइल से यह अश्लील वीडियो व चैट मिली तो इतना गुस्सा आया कि उसकी पिटाई कर दी। उसके मोबाइल में युवतियों द्वारा दिए गए पैसों के स्क्रीनशॉट भी हैं। उन्होंने बताया कि हम हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ मोहसिन पर काफी समय से नजर रख रहे थे। मोहसिन को इस बात की भनक लग गई थी कि उसे कुछ लोग ढूंढ रहे हैं। इसके बाद से वह खजराना क्षेत्र में जाकर छिप गया। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।



खबर यह भी...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन निकला अवैध बंदूकों का बड़ा सौदागर, रायफल दिलाने के नाम पर हड़पे पौने 3 लाख रुपए



कोडवर्ड से सेव कर रखे थे नंबर

सिल्वर ओक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलंपिक एकेडमी शूटिंग के कोच मोहसिन खान के मोबाइल में 100 से ज्यादा लेडीज के नंबर मिले हैं। वह सभी से अश्लील चैटिंग करता था। उसने सभी युवतियों को अलग-अलग कोड दे रखे थे। इनके नाम उसी कोड से सेव किए हुए मिले हैं। उसके मोबाइल में पीड़िताओं से अश्लील चैट मिले हैं। वह दबाव बनाकर छात्राओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने को कहता था।



युवतियों ने बताया नॉनवेज खाने का डालता था दबाव

पीड़ित युवतियों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मोहसिन हिंदू युवतियों को जबरदस्ती नॉनवेज खाने का दबाव डालता था। साथ ही बोलता था कि पूजा-पाठ मत किया करो, इनसे दूर रहा करो। निशानेबाजी सिखाने के नाम पर यह युवतियों को फंसाता था और उन्हें बैड टच भी करता था।



राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर गलत किया

एक युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2022 से वह मोहसिन की सिल्वर ओक्स अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ड्रीम ओलंपिक एकेडमी में निशानेबाजी सीखने जा रही थी। इस दौरान मोहसिन ने उसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में उसने एकेडमी में जाना बंद कर दिया। वहीं एक अन्य ने बताया कि वह एकेडमी में रिसेप्शनिस्ट थी। मोहसिन डबल मीनिंग बात करता था। एकेडमी के नीचे ही फ्लैट भी है, किसी न किसी बहाने से वह वहां बुलाता था। इसी फ्लैट में उसके द्वारा वीडियो बनाए गए हैं। निशानेबाजी सीखने वाली युवतियों को उसके करीब लाने के लिए भी वह दबाव बनाता था।



thesootr links

Indore Love Jihad case | Indore love jihad | MP News



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Indore love jihad
  • Indore Love Jihad case
  • लव जिहाद
  • इंदौर में लव जिहाद