लव जिहादी मोहसिन कलेक्टर, एडीएम के नाम पर 2 और 8 लाख में बंदूक, पिस्टल का लाइसेंस दिलाने का कर रहा था खेल
Sanjay Gupta | May 26, 2025, 11:45 IST
collector indore mp
इंदौर के लव जिहादी मोहसिन खान ने धर्मांतरण, यौन शोषण और अब हथियार लाइसेंस घोटाले में भी खुद को घिरा पाया है। वह कलेक्टर और एडीएम के नाम का झांसा देकर युवाओं को बंदूक के लाइसेंस दिलाने का झूठा भरोसा देता था।
हिंदू युवतियों को फंसाने, उन्हें धर्म बदलने के लिए बोलने वाले और नानवेज (गो मांस) खाने का दबाव डालने वाले लव जिहादी मोहसिन की कमाई का एक बड़ा खेल सामने आया है। मोहसिन से जुड़े करीबी लोगों ने द सूत्र को जानकारी दी है कि उसकी कमाई का एक बड़ा जरिया शूटिंग के लिए आने वालों से रायफल खरीद कर दिलाने के नाम पर राशि वसूलने का था तो वहीं कलेक्टोरेट में आर्म लाइसेंस दिलाने के नाम पर भी वह जमकर खेल कर रहा था।
बंदूक का लाइसेंस वह दो लाख रुपए में और पिस्टल का लाइसेंस 8 लाख रुपए में दिलाने की डील करता था। जबकि कलेक्टोरेट में लाइसेंस के लिए सामान्य फीस है, खिलाड़ियों के नाम पर रेडक्रास भी कम हो जाता है या नहीं लिया जाता है। मोहसिन ने वाकई कितनों को यह आर्म लाइसेंस दिलाया इसकी जांच जरूरी है। उसने वाकई खिलाड़ियों को लाइसेंस दिलाया भी या रायफल खरीदी जैसी खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी की और राशि अपनी जेब में रख ली। उल्लेखनीय है कि सभी रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर की मंजूरी के बाद एडीएम यह लाइसेंस जारी करते हैं।
लव जिहादी मोहसिन खान केवल दुष्कर्मी नहीं, बल्कि अवैध रूप से बंदूकों का बड़ा सौदागर भी निकला है। उस पर एकेडमी के ही एक छात्र ने रायफल दिलाने के नाम पर रुपए हड़पने की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हो गया है और यह उस पर चौथी एफआईआर है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले तो उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल काफी अच्छा है। आगे तक जा सकते हो और परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो सकता है। बस अच्छी राइफल खरीद लो।
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मोहसिन की बातों में आकर फरियादी ने उसे 2 लाख 80 हजार रुपए राइफल के लिए दे दिए। काफी समय बाद भी मोहसिन ने युवक को न तो राइफल दी और न ही पैसे वापस लौटाए।
इस दौरान जब भी युवक एकेडमी जाता तो मोहसिन उससे आज–कल में रायफल दिलाने का कहकर टाल देता था। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के मोहसिन खान का छात्राओं से अश्लील हरकत करने और रेप का मामला उजागर हुआ तो युवक भी आगे आया और थाने में शिकायत की है।
यह भी पढ़ें...18 साल के होते ही जरूर बनवा लें ये डाक्यूमेंट्स, कभी भी आ सकते हैं काम, पढ़ें पूरी लिस्ट
डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि फरियादी ने 2 लाख 80 हजार रुपए की रसीद भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। जो कि मोहसिन की एकेडमी की ही है। 7 साल से ज्यादा समय बाद फरियादी ने मोहसिन के खिलाफ मामले में शिकायत की है। अन्नपूर्णा पुलिस ने युवक की शिकायत पर मोहसिन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक मोहसिन के पास एकेडमी संचालित करने का लायसेंस भी नहीं था। एकेडमी की आड़ में वह अवैध रूप से रायफल सप्लाई करने का काम करता था। जिसके एवज में वह छात्रों से ही मोटी रकम वसूलता था।
यह भी पढ़ें...ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों के लिए खास सुविधा शुरू, मामूली चार्ज में रात रुकने की व्यवस्था
thesootr links
इंदौर में लव जिहाद | इंदौर क्राइम ब्रांच | Indore | इंदौर कलेक्टोरेट
इस तरह कलेक्टर, एडीएम से लाइसेंस दिलाने के नाम पर खेल
सूत्रों ने बताया कि क्योंकि कलेक्टोरेट में आर्म लाइसेंस लेना बहुत टेढ़ी खीर है, लेकिन खिलाड़ियों के हित के लिए शूटिंग वालों को यह लाइसेंस मिल जाता है। इसी बात का मोहसिन ने जमकर फायदा उठाया। अपनी ड्रीम ओलपिंग एकेडमी शूटिंग के नाम पर वह खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट बांटता था और इसी के आधार पर वह आर्म लाइसेंस वालों से डील करता था।
2 और 8 लाख में बंदूक, पिस्टल के लायसेंस की करता था डील
रायफल दिलाने के नाम पर चार सौ बीसी, हुई एफआईआर
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले तो उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल काफी अच्छा है। आगे तक जा सकते हो और परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो सकता है। बस अच्छी राइफल खरीद लो।
पैसे ले लिए, रायफल नहीं दी
इस दौरान जब भी युवक एकेडमी जाता तो मोहसिन उससे आज–कल में रायफल दिलाने का कहकर टाल देता था। ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के मोहसिन खान का छात्राओं से अश्लील हरकत करने और रेप का मामला उजागर हुआ तो युवक भी आगे आया और थाने में शिकायत की है।
यह भी पढ़ें...18 साल के होते ही जरूर बनवा लें ये डाक्यूमेंट्स, कभी भी आ सकते हैं काम, पढ़ें पूरी लिस्ट
7 साल से टरका रहा था मोहसिन
यह भी पढ़ें...ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों के लिए खास सुविधा शुरू, मामूली चार्ज में रात रुकने की व्यवस्था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में लव जिहाद | इंदौर क्राइम ब्रांच | Indore | इंदौर कलेक्टोरेट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA