क्लासमेट के रूम में मिला MBA छात्रा का नग्न शव, संदिग्ध मुंबई में पकड़ाया

Sanjay Gupta | Feb 14, 2026, 14:32 IST
indore mba student murder classmate arrested mumbai
इंदौर के द्वारिकापुरी में एक MBA छात्रा की कुछ दिनों पहले गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा का शव उसके क्लासमेट के कमरे में मिला था। वहीं, अब आरोपी क्लासमेट को मुंबई से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

INDORE. इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में क्लासमेट के कमरे में एमबीए छात्रा का नग्न शव मिलने के मामले में संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। संदिग्ध क्लासमेट पीयूष धमनोतिया घटना के बाद से ही फरार हो गया था। मुंबई में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मुंबई में उसका मेडिकल कराकर टीम उसे लेकर इंदौर के लिए रवाना होगी।



छात्रा के मोबाइल से ही पकड़ा गया

मृतक छात्रा और संदिग्ध पीयूष दोनों एक ही एमबीए कॉलेज में पढ़ रहे थे। जानकारी के अनुसार, छात्रा की हत्या 10 फरवरी को पीयूष के किराए के कमरे पर हुई थी। हत्या गला दबाकर की गई, जिसके बाद वह गायब हो गया। 12 फरवरी को जब रहवासियों ने कमरे से बदबू आने की शिकायत की, तो पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला था। वहीं, संदिग्ध पीयूष छात्रा का मोबाइल लेकर गायब था। जैसे ही उसने मोबाइल ऑन किया, उसकी लोकेशन मुंबई ट्रेस हुई। पुलिस ने वहां सूचना देकर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, इंदौर पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई है।



1d57edaa-2ed


आरोपी ने ही छात्रा की बहन को किया था मैसेज

छात्रा 10 फरवरी को अपने घर पर बहन से सहेली के जन्मदिन की बात कहकर निकली थी। पिता को उसने आधार कार्ड के काम का बहाना बताया था। इस पर पिता ने उसे कलेक्टोरेट छोड़ा था। संदेह है कि आरोपी ने रात 11 बजे युवती के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा था। इसमें लिखा था कि पापा से कहना, अब वह घर नहीं लौटेगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।



पीयूष ने वीडियो किए थे वायरल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीयूष ने कॉलेज के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए थे। इसमें उसने अपने चेहरे पर 'इमोजी' लगाकर उसे छिपाया था। वहीं, छात्रा का चेहरा उजागर कर दिया था। आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो ग्रुप्स और अपने अन्य परिचितों के नंबरों पर भेजे थे।



बहस के बाद उलझा मामला

माना जा रहा है कि छात्रा और संदिग्ध क्लासमेट पीयूष दोनों कमरे में साथ थे। वहां किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी के चलते उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी। हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण संदिग्ध की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी बाक्सर ने ऐसे किया फोन- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी



मध्यप्रदेश के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर



इंदौर न्यूज। ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच



MP News: इंदौर ED ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के घोटाले में 64 लाख की संपत्ति की अटैच



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मुंबई