इंदौर में मानसिक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म, अर्धनग्न घूमती रही महिला

Sanjay Gupta | Oct 23, 2024, 19:12 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-23T190240.412
इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला अर्धनग्न अवस्था में शहर की सड़कों पर घूमती रही।

INDORE. इंदौर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने मानसिक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला घटना के बाद अर्धनग्न शहर की गलियों में घूमती रही। इसके सीसीटीवी सामने आए हैं। इसके आधार पर अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।



INDORE


इंदौर में पिता ने ही किया दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म, ताऊ ने भी दिया पिता का साथ



घटना इस दिन की है

यह घटना सोमवार और मंगलवार की रात की है। घटना रात ढाई बजे सदर बाजार थाना में नीलकंठ कॉलोनी में हुई है। करीब 40 साल की युवती कॉलोनी में घूम रही थी। इसे अकेला देख आरोपी सोनू उर्फ साहिल सोनी जनता कॉलोनी निवासी उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।



बैतूल में लव जिहाद, प्यार की आड़ में किया दुष्कर्म, शादी पर दिया जोर तो छोड़ दिया साथ



पुलिस ने बताया आरोपी हम्माल

एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा का कहना है कि आरोपी घटना के बाद महिला के छोड़कर भाग गया। आरोपी सोनू हम्माल है और वह सागर का रहने वाला है। आरोपी मानसिक दिव्यांग होने से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। घटना के बाद वह अर्धनग्न ही भटक रही थी। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म साबित हुआ है। वहीं आरोपी ने भी घटना कबूल की है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेजा गया।



जज के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, दुष्कर्म पीड़िता से पूछे थे अश्लील सवाल, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस के नाम दिया ज्ञापन



सफाईकर्मियों ने पुलिस को बताया

घटना के बाद महिला भटक रही थी, उसे सफाईकर्मियों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। करीब चार बजे महिला गार्डन के बाहर बैठे हुई मिली थी। जब बाद में पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि वह करीब आधे घंटे तक भटकती रही।



दिव्यांग छात्रा से बाबा ने किया रेप, दरबार में आते थे कई अफसर और नेता



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • इंदौर दिव्यांग दुर्व्यवहार
  • दिव्यांग
  • Indore mentally handicapped