इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, 68 रुपए प्रति लीटर होगा दाम, दुग्ध विक्रेता संघ ने बढ़ाए भाव, किसान बोले-हमें 12 रुपए फैट के रेट दो

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Sept 30, 2026, 16:33 IST
इंदौर में एक अक्टूबर से रुपए प्रति लीटर महंगा होगा दूध
इंदौर में एक अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा हो गई है। अब एक रुपए प्रति लीटर दूध महंगा होगा। डेयरी और दुकानों पर यह दूध 68 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। फैसला एक अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा। वही किसनों ने इस बढ़ोतरी का विरोध किया है।

विक्रेता संघ ने बढ़ाए फैट भुगतान के दाम

इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष भरत मथुरावाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दूध खरीदी के रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया। संघ ने बताया कि पशु आहार महंगा हो गया है। इस बार कम बारिश के कारण भी परेशानी बढ़ी है।



इसी वजह से दूध खरीदी का रेट बढ़ाया गया है। अभी तक दूध विक्रेता 8.90 रुपए प्रति फैट के हिसाब से दूध खरीद रहे थे। अब इसमें 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई दर 9.23 रुपए प्रति फैट कर दी गई है।



इसके चलते 1 रुपए महंगा होगा दूध

फैट की कीमत बढ़ने के कारण इंदौर में दूध महंगा होगा। अब दूध के दाम में 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। अभी बंदी भाव 62 रुपए प्रति लीटर था। अब घर पहुंच सेवा शुल्क के साथ दूध 64 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।



वहीं दुकान और डेयरी पर दूध 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसमें पैकिंग और दूसरे चार्ज भी शामिल रहेंगे। दूध उत्पादक किसानों के लिए 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। वहीं घर पहुंच सेवा के लिए 1 रुपए प्रति लीटर डिलीवरी शुल्क बढ़ाया गया है।



दाम फिर और बढ़ाए जा सकते हैं

कमेटी ने यह भी साफ किया कि आगे कम बारिश के चलते यदि पशु आहार के दाम में बढ़ोतरी होती है और यदि अन्य कारण आता है तो फिर बैठक की जाएगीा। जरूरत होने पर फिर दूध के दाम बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।



खाद्य सुरक्षा नियम का पालन करें

कमेटी ने सभी को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। हर दूध वाहन और दूध उत्पादक का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। कई लोग अभी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच भी दूध की गुणवत्ता जांचने का आदेश दे चुकी है। दूध डेयरियों पर ग्राहकों की जानकारी के लिए फैट की मात्रा लिखना जरूरी है।



आक्सीटोसिन इंजेक्शन नहीं लगाएं

कमेटी ने दुधारू पशुओं की सेहत को लेकर भी चेतावनी दी है। बैठक में कहा गया कि बियर का बगदा खिलाना प्रतिबंधित है। पशुओं को ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन लगाना भी मना किया गया है।



बैठक में भोला शंभू बागोरा, कन्हैयालाल जोशी और तुलसीराम पाल मौजूद रहे। इसके अलावा काका नीमा, पंकज साहू और उमाशंकर जोशी भी शामिल हुए। बद्री शर्मा, ओमश्री, महेश शर्मा, भानू पुरोहित और सोहनलाल पुरोहित भी बैठक में उपस्थित थे।



किसान बोले यह भाव मंजूर नहीं, 70 रुपए हो

इंदौर दुग्ध उत्पादक किसान संघ के दिलीप सिंह ने कहा कि साधारण सभा में नौ जिलों के किसान शामिल हुए। उन्होंने भरत मथुरावाला को कहा कि हम किसान हैं। हमें मथुरवाला से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।



उन्होंने कहा कि मथुरावाला व्यापारी संगठन चलाएं। किसान गांवों में दूध उत्पादन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 साल से किसानों का शोषण हो रहा है।



दिलीप सिंह ने कहा कि 68 रुपए प्रति लीटर दूध का भाव पर्याप्त नहीं है। दूध व्यापारियों को किसानों को 12 रुपए फैट का भाव देना चाहिए। किसान दूध का भाव 70 रुपए प्रति लीटर चाहते हैं।



किसान संघ

उन्होंने कहा कि इंदौर में एक और दुग्ध व्यापारी संघ है। रेलवे व्यापारी संघ किसानों से 65 से 68 रुपए प्रति लीटर में दूध खरीदता है। इसके बाद 72 रुपए प्रति लीटर में बेचता है।



दिलीप सिंह ने कहा कि भरत मथुरावाला को भी किसानों को उचित भाव देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश दूध व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी हैं। उनके अनुसार मथुरावाला दूध के भाव बढ़ाने नहीं देते हैं।



प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान संघ के राजेश दांगी, प्रह्लाद जाट और हंसराज भी मौजूद रहे।



मथुरवाला क्या बोल रहे हैं

वहीं मथुरवाला का कहना कि आरोप लगाना मामूली बात होती है। हमारे संघ का दायित्व है कि किसानों को दाम मिले और ग्राहक पर भी बोझ नहीं आए। इनकी मांग नाजायज है। हमारे तय भाव सभी किसान मानते हैं। यहां के दूध में फैट नहीं होता है। ज्यादा मावा नहीं बनता है। इसलिए इतना भाव नहीं बनता है।



किसान संघ

बाकि शहरों में क्या है दूध का भाव

शहरदूध का भाव (लगभग प्रति लीटर)
इंदौर₹67–68 प्रति लीटर
भोपाल₹66–68 प्रति लीटर
उज्जैन₹66–68 प्रति लीटर
जबलपुर₹65–67 प्रति लीटर
ग्वालियर₹65–67 प्रति लीटर
सागर₹65–67 प्रति लीटर


FAQ

  1. इंदौर में दूध की नई कीमतें क्या हैं?
    इंदौर में दूध की नई कीमत 64 रुपए प्रति लीटर होगी, जिसमें घर पहुंच सेवा शुल्क शामिल है। दुकान और डेयरी पर दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर रहेगी।
  2. दूध की कीमत बढ़ाने का कारण क्या है?
    दूध की कीमत बढ़ाने का कारण पशु आहार के महंगे होने और इस वर्ष कम बारिश के चलते उत्पन्न समस्याएं हैं।
  3. क्या आगे दूध की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है?
    हां, अगर बारिश कम होती है और पशु आहार के दाम में और बढ़ोतरी होती है, तो दूध की कीमतें फिर से बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
Tags:
  • इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा
  • दुग्ध विक्रेता संघ
  • 1 अक्टूबर से दूध महंगा
  • दूध के दाम में बढ़ोतरी
  • अध्यक्ष भरत मथुरावाला
  • 1 रुपए महंगा होगा दूध
  • ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच
  • इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ
  • indore milk price hike
  • indore news