इंदौर में कुत्ते के भोजन पर विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि शेंडगे और हिंद रक्षक के साथ संघ का विवाद

Sanjay Gupta | Jun 07, 2026, 16:21 IST
indore-mla-Malini-Gaur
इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे का संघ कार्यकर्ताओं के साथ जमकर विवाद हो गया है। शनिवार रात को शेंडगे ने पहले संघ से जुड़े व्यक्ति के साथ मारपीट की, बाद में कुछ लोगों ने शेंडगे के घर और दुकान पर तोड़फोड़ कर दी।

इंदौर में कुत्तों का आंतक है, लेकिन इन कुत्तों के चलते अब इंदौर में हिंद रक्षक विरुद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हो गया है। इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि व बीजेपी नेता वीरेंद्र शेंडगे का संघ के साथ विवाद हो गया है। पहले शनिवार को शेंडगे ने कुछ लोगों के साथ संघ के व्यक्ति से दुर्व्यवहार किया और फिर रविवार यानी आज शेंडगे के घर, दुकान पर पथराव और तोड़फोड़ हुई।



indore Virendra Shendge home


इस तरह से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा शेंडगे के उषानगर स्थित मल्टी (इसमें नीचे दुकान व ऊपर आवास है) के बाहर कुत्तों का भोजन डाला जा रहा था। दो दिन पहले शेंडगे के कुछ लोगों ने समझाया।



फिर शनिवार रात को फिर भोजन डाला तो उसे रोका और जमकर विवाद हुआ। सामने वाले ने खुद को संघ से जुड़ा हुआ भी बताया लेकिन शेंडगे और उनके साथ वाले नहीं माने। बताया जाता है कि शेंडगे के साथ कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। मामला अन्नपूर्णा थाने तक गया लेकिन मामला रफा-दफा हो गया।



indore Virendra Shendge home


इसके बाद रविवार को तोड़फोड़

बात रात को टल गई लेकिन संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तक मामला पहुंचा। बताया जाता है कि नाराज लोग सुबह बाइक से शेंडगे की मल्टी पर पहुंचे और दुकान व आवास पर पथराव किया व जमकर तोड़फोड़ हुई।



इस घटना के बाद हिंद रक्षक संगठन जिसमें मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड संरक्षक है वह भी मैदान में उतर आया है। दोनों पक्षों के लोग थाने के पास जमा है। वहीं सूत्रों के अनुसार संघ में दोनों ही पक्षों के लोगों को समझाइश के लिए बुलाया गया है।



Virendra Shendge


शेंडगे का ट्रैफिक पुलिस से हुआ था विवाद

यह वही शेंडगे है जिनका हाल ही में करीब एक माह पहले ट्रैफिक पुलिस से विवाद हुआ था। इन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। शेंडगे ने आरोप लगाया था कि महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महू नाका पर जमकर विवाद हुआ बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को फील्ड से हटाया गया।



7a7a05ce-47e




पद से हटाया

संघ से हुए विवाद के बाद अब भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेंडगे को नोटिस दे दिया है। साथ ही उन्हें विधानसभा चार के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है के बीते दिनों से आपका आचरण विवादित रहा है। तीन दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करें नहीं तो 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा



ये खबरें भी पढ़ें...



पिता खींचता रहा स्ट्रेचर, मां भिगोती रही चुन्नी, धूप में अस्पताल तक तड़पता रहा बेटा



अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला



जिन अपराधियों को सुनाई सजा, उन्हीं के बीच कट रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की रातें



एमपी न्यूज: भोजशाला की सुरक्षा में बड़ी चूक! गर्भगृह में चुपके से रखी वाग्देवी की प्रतिमा



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • विधायक मालिनी गौड़
  • संघ
  • तोड़फोड़
  • ट्रैफिक पुलिस