f6ebabbb-18e
पिता खींचता रहा स्ट्रेचर, मां भिगोती रही चुन्नी, धूप में अस्पताल तक तड़पता रहा बेटा
Aman Vaishnav | Published:
indore-hospital-sick-child-stretcher-parents
इंदौर में 12 साल के बीमार बच्चे को माता-पिता धूप में स्ट्रेचर पर एक किमी तक खींचते रहे। एमवाय और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के बीच रेफरल में कोई सहायता नहीं मिली। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन जांच में जुटा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंदौर के एक 12 साल के बीमार बच्चे को सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल रेफर किया गया।
- किसी की मदद न मिलने से मजबूर पिता को खुद ही स्ट्रेचर धकेलना पड़ा।
- धूप से बच्चे को बचाने के लिए मां चुन्नी को पानी में भिगोकर उसके ऊपर डालती रही।
- अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने से मना कर दिया।
- मौके पर मदद के लिए कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था।
धूप में बच्चे की तकलीफ
मुश्किल यह थी कि कोई अस्पताल कर्मचारी मदद के लिए नहीं था। न स्ट्रेचर उठाने वाला, न व्हीलचेयर चलाने वाला। मजबूरन पिता ने खुद स्ट्रेचर धकेला। मां ने अपनी चुन्नी पानी में भिगोकर बेटे पर डाली।
एक किलोमीटर का यह सफर किसी आजमाइश से कम नहीं था। परिवार ने कई बार मदद मांगी। लेकिन मौके पर कोई नहीं आया।
सुपर स्पेशिएलिटी पहुंचे तो मिली निराशा
यह सुनकर परिवार का दिल टूट गया। धूप, गर्मी और थकान के बाद अब उन्हें फिर से वापस जाना था। पिता ने दोबारा स्ट्रेचर उठाया। मां ने फिर चुन्नी भिगोई। और वे वापस एमवाय अस्पताल लौट आए।
15 दिन से चल रहा इलाज
रेफरल के बाद रेफरल। अस्पताल के बाद अस्पताल। इस चक्कर में परिवार की ताकत और हिम्मत दोनों जवाब दे चुके हैं।
7ca1ca49-6cb
करोड़ों की व्यवस्था, फिर भी खाली हाथ
आरोप है कि जरूरत के वक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलते। कर्मचारी नदारद रहते हैं। साथ ही मरीज के परिवार को खुद ही सब कुछ करना पड़ता है।
यह पहली बार नहीं है। इससे पहले इसी आउटसोर्स कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठ चुके हैं। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल परिसर में खड़ी एक गाड़ी से शराब की पेटियां मिलने पर भी सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में आई थी।
वायरल वीडियो के बाद हरकत में आए अधिकारी
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के इंचार्ज सुपरिटेंडेंट डॉ. पीयूष पंचारिया ने बताया कि वे उस वक्त सर्जरी में थे। अब यह पता किया जा रहा है कि बच्चा वहां भर्ती है या नहीं।
सिस्टम पर बड़ा सवाल
अब देखना यह है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है। या फिर यह मामला भी कुछ दिनों में ठंडा पड़ जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला
जिन अपराधियों को सुनाई सजा, उन्हीं के बीच कट रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की रातें
एमपी न्यूज: भोजशाला की सुरक्षा में बड़ी चूक! गर्भगृह में चुपके से रखी वाग्देवी की प्रतिमा
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj