इंदौर में नगर निगम ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA और HRA

Vishwanath Singh | May 22, 2025, 19:19 IST
The Sootr
मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और गृह भत्ता (HRA) में वृद्धि की गई है। इसको लेकर कर्मचारियों के संगठन ने निगम अधिकारियों का सम्मान किया है।

इंदौर के नगर निगम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। अब नगर निगम द्वारा उनके डीए और एचआरए में 5 से 13 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसकी सूचना गुरूवार को जब कर्मचारियों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद कर्मचारियों ने परिसर में ही जश्न मनाकर अपनी खुशी व्यक्त की।



विनियमित और स्थाई दोनों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और गृह भत्ता (HRA) में वृद्धि की गई है। इसको लेकर कर्मचारियों के संगठन ने निगम अधिकारियों का सम्मान किया है। संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) देवघर दरवाई से मिलने पहुंचे और उनसे चर्चा की। साथ ही उन्हें हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में 16 करोड़ की GST चोरी में सीए अंकुश गुप्ता के यहां जांच, सीए गोयल भी घेरे में, रवि गोयल को भेजा जेल





अगले वेतन से मिलने लगेगा लाभ

इंदौर नगर निगम में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को 13% महंगाई भत्ता, स्थाई कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता और 10% गृह भत्ता दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में कमिश्नर शिवम वर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यह सभी भत्ते कर्मचारियों के आगामी वेतन में सम्मिलित किए जाएंगे।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें...बिटकॉइन की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड : 95 लाख पार, जानिए क्या है कारण





अफसरों से कई बार की मुलाकात

कर्मचारी महासंघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत काले, सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष देव कुमार बिरगडे के मुताबिक कर्मचारियों के हित में कई बार निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया था।



यह खबर भी पढ़ें...50 किमी में 100 करोड़ तो 9 किमी सड़क में बांट दिए 250 करोड़, बड़ी मछलियां गिरफ्त से बाहर



कई संगठन के पदाधिकारी पहुंचे निगम कार्यालय

नगर निगम में जब कर्मचारियों को डीए और एचआरए बड़ाए जाने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में अलग–अलग कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। इसमें माझी मछुआ संघ अध्यक्ष दीपक गौड़, संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश सचिव रजनीश शर्मा, मस्टर कर्मचारी संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अनिल पंचवाल (महामंत्री), अनिल यादव (मीडिया प्रभारी), संगठन विधि सलाहकार धर्मेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष इसरार अहमद, संगठन सचिव महेश बानगे, सतीश कुशवाहा, राजकुमार यादव, शंकर सोलंकी, ज्ञानेंद्र पुरोहित, नवल संकेत, सोनू कल्याणे, विनोद कल्याणे भी शामिल हुए।



यह खबर भी पढ़ें...मां और दो बेटियों की रहस्यमयी मौत: बंद घर के अंदर मिली सड़ी-गली लाशें





Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • कर्मचारी
  • महापौर
  • DA
  • डीए
  • निगम
  • HRA