इलाज करवाने के लिए आसाराम को मिली थी जमानत, आश्रम पहुंचकर देने लगा प्रवचन
विश्वनाथ सिंह @ इंदौर
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम ने अब कोर्ट के आदेश की अवहेलना करनी शुरू कर दी है। उसने बीमारी का हवाला देकर कोर्ट से इलाज के लिए जमानत ली थी, लेकिन आश्रम पहुंचते ही वह प्रवचन देने लगा है। इसका खुलासा आश्रम से ही लीक हुए वीडियो से हुआ है। किसी ने दीवार में बने छेद से ये वीडियो बनाया है। इसमें वह अपने सेवादारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रवचन देते हुए दिखाई दे रहा है।
मोबाइल और स्मार्ट वॉच रखवा ली
खबर यह भी...
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद
आसाराम 12 साल पहले इसी आश्रम से गिरफ्तार हुआ था और अब इलाज के लिए इंदौर आया है। वह इलाज के साथ कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर प्रवचन कर रहा है। समर्थकों से मिल रहा है और साधकों से खुलकर बातचीत कर रहा है। आसाराम का प्रवचन सुनने के लिए उसके आश्रम में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इससे पहले पालनपुर (गुजरात) आश्रम का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह सामूहिक रूप से भक्तों से मुलाकात करता नजर आया था। आसाराम को इन शर्तों पर जमानत मिली है कि वह प्रवचन नहीं करेगा।
दिनभर हो रही समर्थकों की आवाजाही
आश्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दिन भर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दिन के समय आसाराम का प्रवचन हो रहा है। आश्रम पहुंचने वाले ये लोग प्रवचन में भी शामिल हो रहे हैं। लोग परिसर में बिछी सफेद चादर पर घुटनों पर बैठकर सत्संग सुन रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक