दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को मेडिकल चेकअप में निकली इतनी बीमारियां, डॉक्टर्स ने दिया यह जवाब
The Sootr | Feb 19, 2025, 19:35 IST
rape accused asaram health checkup indore hospital illness
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम की तबियत बिगड़ने पर इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार की हालत काफी नाजुक है। और उम्र ज्यादा होने के साथ आधा दर्जन से ज्यादा बीमारियां हैं।
विश्वनाथ सिंह@ INDORE
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को उसके अनुयायी तबियत खराब होने पर बुधवार को दोपहर में इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जब वह पहुंचा तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि आरोपी से ठीक से चलना भी नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में उसे व्हीलचेयर की मदद से ओपीडी में लाया गया। यहां पर पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया। बताया गया कि उन्हें आधा दर्जन से ज्यादा बीमारियां हैं और उनकी हालत नाजुक है।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि आसाराम को बुधवार को अस्पताल में लाए जाने की सूचना उन्हें मंगलवार रात को ही मिल गई थी। दोपहर में 12.15 बजे आसाराम को अनुयायी लेकर आए और लगभग 45 मिनट तक उसका परीक्षण किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे वह वापस चले गया। उसकी ओपीडी की पर्ची डॉ. ठाकुर एमवायएच से ही बनवाकर अपने साथ लाए थे। जिस पर जांचें लिखने के बाद अनुयायी अपने साथ ही लेकर चले गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा
डॉ. शुक्ला ने बताया कि आसाराम के चेकअप के लिए एमवाय अस्पताल के डॉ. अशोक ठाकुर को कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। इन्हीं की निगरानी में नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. शिवशंकर शर्मा, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. महेंद्र चौरसिया, न्यूरो विभाग की डॉ. मोनिका पोरवाल, एंडोक्राइन विभाग के डॉ. वर्मा और यूरो विभाग के डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने चेकअप किया। आसाराम का बीपी तो नॉर्मल ही था, लेकिन वह काफी कमजोर है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आसाराम बापू के सेवादारों ने की थी छेड़छाड़
डॉ. ठाकुर ने बताया कि आसाराम की हालत काफी नाजुक है। उसकी उम्र लगभग 86 वर्ष है और इतनी ज्यादा उम्र के साथ उसे लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बीमारियों ने घेरा हुआ है। उनके साथ आए अनुयायी आसाराम के ईलाज से संबंधित एक मोटी फाइल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि आसाराम की जो हालत थी उसके मुताबिक उसे तनाव रहित वातावरण में रहने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई है। साथ ही उसे अब पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में ही रखने की सलाह भी दी गई है। जो जांचें अनुयायियों को लिखकर दी हैं उन्हें करवाने के बाद रिपोर्ट को दिखाने का कहा गया है। हालांकि यह अनिवार्य नहीं किया गया है कि वे इन जांचों को एमवाचएच या फिर सुपर स्पेशलिटी में ही करवाएं।
ये खबर भी पढ़ें...
जेल से बाहर आएंगे आसाराम बापू, 31 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
आसाराम उर्फ असुमल हरपलानी खुद को भगवाने मानने वाला 84 वर्षीय व्यक्ति है। इसके देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं और कई शहरों में आश्रम भी हैं। आसाराम पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद 2013 में आसाराम की इंदौर के खंडवा रोड स्थित आश्रम से ही गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आसाराम को 31 जनवरी 2023 को कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
ये खबर भी पढ़ें...
11 साल में पहली बार आसाराम को मिली हाईकोर्ट के आदेश पर पैरोल, जानें क्यों मिली जमानत
दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को उसके अनुयायी तबियत खराब होने पर बुधवार को दोपहर में इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जब वह पहुंचा तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि आरोपी से ठीक से चलना भी नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में उसे व्हीलचेयर की मदद से ओपीडी में लाया गया। यहां पर पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया। बताया गया कि उन्हें आधा दर्जन से ज्यादा बीमारियां हैं और उनकी हालत नाजुक है।
45 मिनट तक चली जांच
ये खबर भी पढ़ें...
दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा
दिल, दिमाग और पेट के डॉक्टरों ने लिखी जांच
ये खबर भी पढ़ें...
MP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आसाराम बापू के सेवादारों ने की थी छेड़छाड़
आसाराम की हालत नाजुक, आधा दर्जन से ज्यादा बीमारियां
ये खबर भी पढ़ें...
जेल से बाहर आएंगे आसाराम बापू, 31 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
जानिए कौन है आसाराम
ये खबर भी पढ़ें...
11 साल में पहली बार आसाराम को मिली हाईकोर्ट के आदेश पर पैरोल, जानें क्यों मिली जमानत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava