इंदौर नगर निगम के विशेष सम्मेलन में कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे, बीजेपी काले कपड़े पहने पहुंची
News In Short
- नारी शक्ति वंदन पर इंदौर निगम में विशेष सम्मेलन बुलाया गया था।
- महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद बीजेपी ने विरोध जताया है।
- बीजेपी पार्षद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे।
- कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद सदन में नहीं आए।
- विशेष सम्मेलन के दौरान सदन में नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला है।
News In Detail
इंदौर नगर निगम का विशेष सदन 18 अप्रैल को बुलाया गया है। सम्मेलन वैसे खासकर केंद्र सरकार को धन्यवाद देने के प्रस्ताव के साथ बुलाया गया था। वहीं, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल खारिज हो गया, तो प्रस्ताव में कांग्रेस को महिला-विरोधी होने की बात कही गई। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया है।
काले कपड़े पहनकर पहुंचे बीजेपी पार्षद
सदन में विरोध के स्वरूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी के सभी पार्षद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। महापौर ने कहा कि यह एक स्वर्णिम पल हो सकता था लेकिन कांग्रेस ने इस अधिनियम का विरोध कर ऐतिहासिक भूल की है।
इस कानून के पास नहीं होने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का विरोध करते हैं और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा जाता है। महापौर ने कहा कि यह निंदा प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
इधर कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे
उधर निगम के बजट सत्र में 08 अप्रैल को वंदे मातरम् गायन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों ने इस विशेष सदन से दूरी बना ली है। इसमें खासकर नजरें फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान पर थीं। वहीं, दोनों पार्षद ही नहीं पहुंचीं।
साथ ही अन्य मुस्लिम पार्षद भी नहीं पहुंचे। इसमें रुखसाना दस्तक, सुनेहरा अंसारी और शाहीन खान शामिल थे। वहीं कांग्रेस के गिनती के सात पार्षद ही सदन में पहुंचे।
फिर हुई नारेबाजी, हंगामा
सदन में फिर से हंगामा और नारेबाजी हुई। इंदौर बीजेपी ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला-विरोधी है और गद्दार है। साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगे। उधर कांग्रेस से चिंटू चौकसे ने कहा कि यह महिलाओं के अधिकार छीनने वाला संविधान के खिलाफ बिल था।
वहीं राजू भदौरिया ने वंदे मातरम् पर हुए विवाद पर सदन में कहा कि हम आपसे ज्यादा कट्टर हिंदू हैं। वहीं बीजेपी पार्षद कमल वाघेला ने कहा कि कांग्रेस बताए कि वंदे मातरम् का विरोध करने वाले दोनों पार्षदों पर क्या कार्रवाई कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में वंदे मातरम् का विरोध करने वालीं दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज
वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस के नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी, अब नजरें जांच कमेटी पर
इंदौर वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
वंदे मातरम् विवाद में दिग्विजय सिंह बोले - यह बीजेपी का कुटिल षड्यंत्र