इंदौर में वंदे मातरम् का विरोध करने वालीं दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 11:36 IST
Share
indore corporation vande mataram insult fir congress councilors
indore corporation vande mataram insult fir congress councilors

इंदौर नगर निगम में राष्ट्रगीत के अपमान पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने जांच के बाद दो महिला पार्षदों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

News In Short

  • इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रगीत का अपमान हुआ था।
  • भाजपा पार्षदों की शिकायत और वीडियो के आधार पर FIR हुई है।
  • पार्षद रुबीना इकबाल और फौजिया शेख के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
  • पुलिस ने दोनों पार्षदों से थाने में पूछताछ की थी।
  • दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

News In Detail

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान करने का मामला सामने आया था। अब इस मामले की जांच के बाद, एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों से हुई थी पूछताछ

पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए बुलाया था। थाने में दोनों से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों कांग्रेस पार्षदोंके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196/1 के तहत केस दर्ज किया है।

c13e18c9-be9
c13e18c9-be9

मामले को लेकर SP क्या बोले?

एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि इस मामले में भाजपा के पार्षदों ने एमजी रोड थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद ही पूरी जांच शुरू की गई थी।

इस मामले में सोमवार को पार्षद फौजिया शेख अलीम का बयान दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को पार्षद रूबिना इकबाल खान का बयान लिया गया। दोनों से मामले को लेकर सवाल-जवाब भी किए गए थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

कांग्रेस पार्षद रुबीना के पति बैठे थे निगम के भूमिपूजन में मंत्रोच्चार में

बाप में है दम और कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में पर रुबीना का खेद

वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी

इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश?

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • भारतीय न्याय संहिता
  • कांग्रेस पार्षद
  • बजट सत्र
  • वंदे मातरम
  • राष्ट्रगीत वंदे मातरम्
  • फौजिया शेख
  • रुबीना इकबाल खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं